Tuesday, Jun 16 2026 | Time 17:04 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


महाराणा प्रताप के विचारों को अपनाने का आह्वान

अम्बाला, 09 मई (वार्ता) हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल वीर योद्धा नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान के प्रतीक थे।
उन्होंने कहा कि जब महाराणा प्रताप चेतक पर सवार होकर मुगल सेना के बीच उतरते थे, तो ऐसा लगता था मानो साक्षात काल तांडव कर रहा हो। हल्दीघाटी में चेतक का मान सिंह के हाथी पर पैर रखना वीरता और स्वाभिमान का प्रतीक था।
श्री विज ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में घास की रोटी खाकर भी महाराणा प्रताप अपने संकल्प से नहीं डिगे और मातृभूमि के प्रति कर्तव्य निभाते रहे। उन्होंने कहा कि हल्दीघाटी में चेतक का नाला लांघना केवल एक घटना नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद की मिसाल थी। उन्होंने लोगों से भ्रष्टाचार, आलस्य और भेदभाव जैसी बुराइयों के खिलाफ संघर्ष करने और महाराणा प्रताप के विचारों को अपनाने का आह्वान किया।
सदर बाजार में महाराणा प्रताप की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में राजपूत समाज सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने ऊर्जा मंत्री का पगड़ी, शॉल, स्मृति चिह्न और तलवार भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर एसडीएम कनिका गोयल, कपिल विज, स्वर्ण कौर, ललता प्रसाद, डीएसपी रमेश कुमार, देवेंद्र नरवाल, संजीव वालिया, संजीव सोनी बब्बू, जसबीर सिंह जस्सी और अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। अमित.श्रवण
वार्ता
More News

निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में कमजोर वर्गों के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखना अनिवार्य : बंसल

16 Jun 2026 | 2:36 PM

कपूरथला, 16 जून (वार्ता ) पंजाब में कपूरथला के जिला उपायुक्त आकाश बंसल ने मंगलवार को जिले में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम को सख्ती से लागू करने के निर्देश देते हुए कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सभी निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों को पहली कक्षा में कमजोर और वंचित वर्गों के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखना अनिवार्य होगा। .

see more..

कपूरथला में जनगणना 2027 का पहला चरण सफलतापूर्वक संपन्न, 1,254 गणनाकारों ने किया घर-घर सर्वे

16 Jun 2026 | 2:27 PM

कपूरथला, 16 जून (वार्ता) पंजाब में कपूरथला के जिला उपायुक्त आकाश बंसल ने मंगलवार को बताया कि जिला प्रशासन ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना’ को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह अभियान 16 मई से 13 जून 2026 तक जिले भर में चलाया गया। उपायुक्त ने बताया कि इस व्यापक घर-घर सर्वेक्षण के लिए जिले में 1,254 गणनाकार (एन्यूमरेटर) तैनात किये गये थे। सर्वेक्षण को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए जिले में कुल 1,269 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक बनाये गये, जिन्हें अलग-अलग गणनाकारों को सौंपा गया था। प्रत्येक छह गणनाकारों के समूह की निगरानी के लिए एक पर्यवेक्षक नियुक्.

see more..

वेटरनरी यूनिवर्सिटी आईआईआरएफ रैंकिंग में देश की दूसरी सर्वश्रेष्ठ राज्य पशु चिकित्सा यूनिवर्सिटी बनी

16 Jun 2026 | 1:57 PM

लुधियाना, 16 जून (वार्ता) गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी (वेट वर्सिटी) ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ ) रैंकिंग-2026 में लगातार दूसरे वर्ष देश की राज्य स्तरीय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालयों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय को पशु चिकित्सा एवं मत्स्य पालन क्षेत्र की सभी संस्थाओं में राष्ट्रीय स्तर पर पांचवां स्थान मिला है। .

see more..

होशियारपुर में बहू ने कथित तौर पर ईंट मारकर की सास की हत्या, गिरफ्तार

16 Jun 2026 | 1:47 PM

होशियारपुर, 16 जून (वार्ता) पंजाब में होशियारपुर जिले के मेहतियाना थाना क्षेत्र के मुखलियाना गांव में एक महिला को अपनी सास की कथित हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। .

see more..

गमाडा के हजारों करोड़ रुपये के बकाये की वसूली में विफल रही आप सरकार : सिद्धू

16 Jun 2026 | 1:17 PM

मोहाली, 16 जून (वार्ता) पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलबीर सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर सरकारी बकायों की वसूली में विफल रहने का आरोप लगाया है। .

see more..