Tuesday, Jun 16 2026 | Time 18:26 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


पांच जून तक पूरे हों बाढ़ नियंत्रण कार्य: श्रुति चौधरी

चंडीगढ़, 09 मई (वार्ता) हरियाणा के सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि नालियों की सफाई, नदियों से गाद निकालने और बाढ़ नियंत्रण से जुड़े सभी लंबित कार्य 15 जून तक हर हाल में पूरे किये जायें, ताकि मानसून के दौरान लोगों को परेशानी न हो।
57वीं हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की बैठक में सुश्री चौधरी ने बाढ़ नियंत्रण और जल निकासी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इन कार्यों की अंतिम समीक्षा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो कार्य अभी शुरू नहीं हुए हैं, उन्हें तुरंत युद्धस्तर पर शुरू किया जाए। साथ ही जल निकासी के लिए जरूरी पंप और पाइपों की खरीद प्रक्रिया भी समय पर पूरी करने के आदेश दिये। उन्होंने कहा कि कार्यों में देरी या गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर संबंधित मुख्य अभियंता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। समय पर कार्य पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के भी निर्देश दिये गये।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
अमित.श्रवण
वार्ता
More News

श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले के बाद मान के पास पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं: तरुण चुघ

16 Jun 2026 | 5:36 PM

चंडीगढ़, 16 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य तरुण चुघ ने मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से तत्काल इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा है कि श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा उन्हें ‘गुरु द्रोही’ और ‘पंथ विरोधी’ घोषित किये जाने के बाद उनके पास मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं बचा है। .

see more..

अकाल तख्त साहिब से टकराव न करें भगवंत मान, गलती मानकर माफी मांगें: केवल ढिल्लों

16 Jun 2026 | 5:25 PM

चंडीगढ़, 16 जून (वार्ता) पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को सलाह दी है कि वे श्री अकाल तख्त साहिब के फैसलों का सम्मान करें और टकराव का रास्ता न अपनायें। .

see more..

वृद्धाश्रमों के सुचारु संचालन के लिए 4.10 करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी: कौर

16 Jun 2026 | 5:19 PM

चंडीगढ़, 16 जून (वार्ता) पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार बुजुर्गों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।.

see more..

होशियारपुर केन्द्रीय जेल से मोबाइल फोन बरामद होने के बाद कैदी पर मामला दर्ज

16 Jun 2026 | 5:17 PM

होशियारपुर, 16 जून (वार्ता) पंजाब में होशियारपुर की केन्द्रीय जेल में बंद एक कैदी के खिलाफ जेल में मोबाइल फोन मिलने और जेल प्रशासन पर आरोप लगाने से जुड़ा मामला दर्ज किया गया है।.

see more..

वीडियो की फॉरेंसिक जांच से पुष्टि होने के बाद सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं: ख्याला

16 Jun 2026 | 5:15 PM

अमृतसर, 16 जून (वार्ता) पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता और सिख विचारक प्रो. सरचंद सिंह ख्याला ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य की हर मां अपने बच्चे को बचपन से ही यह सिखाती है कि गुरु घर के खिलाफ कोई अपराध न करे, लेकिन यह बेहद दुखद है कि पंजाब के मुख्यमंत्री को गुरु और पंथ के विरुद्ध आचरण करने वाला बताया गया है।.

see more..