Tuesday, Jun 16 2026 | Time 18:37 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


पिपली केएमपी पर 40 लाख की अवैध शराब पकड़ी

सोनीपत, 09 मई (वार्ता) हरियाणा के सोनीपत में नगर निगम चुनावों के बीच पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने खरखोदा क्षेत्र में शनिवार को बड़ी शराब तस्करी का खुलासा किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पिपली केएमपी के नीचे लाला होटल पार्किंग में खड़े 22 पहिया ट्रेलर से 1,238 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। शराब को चावल के छिलकों की बोरियों के नीचे छिपाया गया था।
जांच में सामने आया कि शराब पर चंडीगढ़ के लेबल लगे थे और इसे चुनाव के दौरान आपूर्ति किया जाना था। मौके से चालक और मालिक फरार मिले, जबकि पुलिस ने एक मोबाइल फोन बरामद कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। ट्रेलर नंबर एचआर-84-3609 के आधार पर नेटवर्क की जांच जारी है।
बरामद खेप में 13,416 बोतलें और 5,760 क्वार्टर शामिल हैं। आबकारी विभाग और पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है।
अमित.श्रवण
वार्ता
More News

श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले के बाद मान के पास पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं: तरुण चुघ

16 Jun 2026 | 5:36 PM

चंडीगढ़, 16 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य तरुण चुघ ने मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से तत्काल इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा है कि श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा उन्हें ‘गुरु द्रोही’ और ‘पंथ विरोधी’ घोषित किये जाने के बाद उनके पास मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं बचा है। .

see more..

अकाल तख्त साहिब से टकराव न करें भगवंत मान, गलती मानकर माफी मांगें: केवल ढिल्लों

16 Jun 2026 | 5:25 PM

चंडीगढ़, 16 जून (वार्ता) पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को सलाह दी है कि वे श्री अकाल तख्त साहिब के फैसलों का सम्मान करें और टकराव का रास्ता न अपनायें। .

see more..

वृद्धाश्रमों के सुचारु संचालन के लिए 4.10 करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी: कौर

16 Jun 2026 | 5:19 PM

चंडीगढ़, 16 जून (वार्ता) पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार बुजुर्गों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।.

see more..

होशियारपुर केन्द्रीय जेल से मोबाइल फोन बरामद होने के बाद कैदी पर मामला दर्ज

16 Jun 2026 | 5:17 PM

होशियारपुर, 16 जून (वार्ता) पंजाब में होशियारपुर की केन्द्रीय जेल में बंद एक कैदी के खिलाफ जेल में मोबाइल फोन मिलने और जेल प्रशासन पर आरोप लगाने से जुड़ा मामला दर्ज किया गया है।.

see more..

वीडियो की फॉरेंसिक जांच से पुष्टि होने के बाद सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं: ख्याला

16 Jun 2026 | 5:15 PM

अमृतसर, 16 जून (वार्ता) पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता और सिख विचारक प्रो. सरचंद सिंह ख्याला ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य की हर मां अपने बच्चे को बचपन से ही यह सिखाती है कि गुरु घर के खिलाफ कोई अपराध न करे, लेकिन यह बेहद दुखद है कि पंजाब के मुख्यमंत्री को गुरु और पंथ के विरुद्ध आचरण करने वाला बताया गया है।.

see more..