Thursday, Jun 18 2026 | Time 01:43 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत भाजपा चंडीगढ़ ने आयोजित किया विशेष सेवा कार्यक्रम

चंडीगढ़ 11 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'टीबी मुक्त भारत' संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत टीबी रोगियों को प्रोटीन युक्त पौष्टिक आहार किट निशुल्क वितरित की गईं, ताकि मरीजों को बेहतर पोषण और स्वास्थ्य सहायता मिल सके।
कार्यक्रम में भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जितेंदर पल मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने हाथों से टीबी मरीजों को स्वास्थ्य किट वितरित कीं। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री के 'टीबी मुक्त भारत' अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और समाज को इस मुहिम से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के दौरान मरीजों को पौष्टिक भोजन, नियमित दवा और स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों की भागीदारी से आयोजित इस सेवा अभियान का उद्देश्य टीबी मरीजों को शारीरिक और मानसिक रूप से सहयोग प्रदान करना रहा।
भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ लड़ाई केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि सामाजिक सहभागिता से ही सफल हो सकती है। इसी सोच के साथ जरूरतमंद मरीजों तक सहायता पहुंचाने के लिए ऐसे सेवा कार्य आगे भी जारी रखे जाएंगे।
अमित उप्रेती
वार्ता
More News

हरियाणा : अवैध हथियार तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 58 आरोपी गिरफ्तार

18 Jun 2026 | 12:09 AM

सोनीपत, 17 जून (वार्ता) हरियाणा के सोनीपत में पुलिस ने एक से 15 जून तक चलाये गये विशेष अभियान के दौरान अवैध हथियारों की तस्करी एवं कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 58 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 47 मामले दर्ज किये गये तथा आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किये गये।.

see more..

पाकिस्तान में सिख दंपति की हत्या की कड़ी निंदा, दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग : जत्थेदार गड़गज्ज

17 Jun 2026 | 11:21 PM

अमृतसर, 17 जून (वार्ता) श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मर्दान क्षेत्र में गुरुद्वारा साहिब के सेवादार सिख दंपति श्री जगन्नाथ और बीबी आसमा वंती की गोली मारकर की गई हत्या की कड़ी निंदा की है।.

see more..

सैनी ने भिवानी जिले के लोहारू विधानसभा क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की

17 Jun 2026 | 10:18 PM

चंडीगढ़, 17 जून (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को भिवानी जिले के सिवानी में आयोजित खादी रोजगार उत्सव कार्यक्रम के दौरान लोहारू विधानसभा क्षेत्र के लिए कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा।.

see more..

हरियाणा में बागवानी क्रांति को मिलेगी नई गति, झज्जर को 75 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

17 Jun 2026 | 10:07 PM

चंडीगढ़, 17 जून (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को झज्जर जिले के राय्या और मुनीमपुर में बागवानी क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि हरियाणा बागवानी विकास के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है। .

see more..

मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील किसानों को पुष्प रत्न और पुष्प सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया

17 Jun 2026 | 9:19 PM

चंडीगढ़ 17 जून (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने झज्जर जिले के मुनीमपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में पुष्पकृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रगतिशील किसानों को पुष्प रत्न और पुष्प सम्मान पुरस्कार प्रदान किए। .

see more..