Wednesday, Jul 15 2026 | Time 18:21 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


हरियाणा में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया वादा खिलाफ का आरोप, भेजा चेतावनी पत्र

चंडीगढ़ 31 मई (वार्ता) हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने 13 मई को हुए समझौते को लागू न करने पर सरकार को चेतावनी पत्र भेजा है।
यूनियन ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा तथा महानिदेशक अग्निशमन शेखर विद्यार्थी को पत्र लिखकर मांगों पर तुरंत आदेश जारी करने की मांग की है।
यूनियन के राज्य प्रधान राजिन्दर सिनद और महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा है कि दमकल कर्मचारियों ने आठ अप्रैल से 14 मई तक हड़ताल की थी।इसके बाद 13 मई को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा भवन में वार्ता हुई, जिसमें सरकार ने कई मांगें स्वीकार की थीं। इनमें फरीदाबाद में शहीद दमकल कर्मचारियों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये सहायता, एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी, पे-रोल फायरमैन तथा चालकों को फायर ऑपरेटर पद पर मर्ज कर नियमित करना और हड़ताल अवधि का वेतन जारी करना शामिल था। वहीं, 20 मई तक आदेश जारी करने का आश्वासन दिया गया था।
यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि समझौते के 17 दिन बाद भी कोई आदेश जारी नहीं हुआ। इससे प्रदेश के हजारों कर्मचारियों में रोष है। यूनियन ने कहा कि बार-बार आश्वासन देकर कर्मचारियों को गुमराह किया जा रहा है।
अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने भी समझौते को तुरंत लागू करने की मांग की। यूनियन ने चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई न हुई तो फायर कर्मचारी व्यापक आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार और विभागीय प्रशासन की होगी।
यूनियन ने पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, मुख्य प्रधान सचिव, वित्त सचिव, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा तथा नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा को भी भेजी है।
सं. संतोष
वार्ता
More News

तालाब से युवक का शव बरामद हत्या की आशंका पुलिस जांच में जुटी

15 Jul 2026 | 5:23 PM

पानीपत, 15 जुलाई (वार्ता) हरियाणा में पानीपत जिले के रिसालू गांव स्थित श्मशान घाट के पास एक तालाब से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान सुशील कुमार के रूप में हुई है, जो एक दिन पहले अपने घर से लापता हो गया था।.

see more..

मोहाली में सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, डीसी रेट पर वेतन सहित कई मांगें उठायीं

15 Jul 2026 | 5:20 PM

मोहाली, 15 जुलाई (वार्ता) पंजाब में मोहाली के सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तीन जुलाई से नगर निगम कार्यालय के बाहर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें डीसी रेट के अनुसार वेतन और अन्य सभी सुविधाएं प्रदान की जायें।.

see more..

शीर्षक हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक बनेगी हाइड्रोजन ट्रेन: सैनी

15 Jul 2026 | 5:17 PM

चंडीगढ़, 15 जुलाई (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ 'संकल्प से सिद्धि' की .

see more..

प्रधानमंत्री की 17 जुलाई की जींद यात्रा से हरियाणा के विकास को मिलेगी, नयी गति: श्याम सिंह राणा

15 Jul 2026 | 5:13 PM

चंडीगढ़, 15 जुलाई (वार्ता) हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 17 जुलाई को जींद यात्रा राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हरियाणा को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और देश की पहली हाइड्रोजन चालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे भारत स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक परिवहन के नये युग में प्रवेश करेगा।.

see more..

दूषित पेयजल की शिकायतें मिलना चिंताजनक: कुमारी सैलजा

15 Jul 2026 | 4:05 PM

सिरसा, 15 जुलाई (वार्ता) हरियाणा में सिरसा सीट से सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि जिले में दूषित पेयजल की लगातार मिल रहीं शिकायतें बेहद चिंताजनक हैं। .

see more..