Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:29 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


धर्मशाला नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर विधायक सुधीर शर्मा ने जतायी खुशी

धर्मशाला, 31 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नेता और धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने धर्मशाला नगर निगम चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि ये नतीजे राज्य सरकार के खिलाफ जनता के गुस्से को दर्शाते हैं।
श्री शर्मा ने रविवार को कहा कि धर्मशाला नगर निगम की 17 सीटों में से भाजपा ने 11 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस केवल पांच सीटों पर सिमट गयी और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गयी है। उन्होंने कहा कि इस परिणाम ने साफ कर दिया है कि मतदाताओं ने कांग्रेस के खिलाफ और भाजपा के पक्ष में अपना जनादेश दिया है।
भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और आम जनता की समस्याओं को दूर करने में पूरी तरह नाकाम रही है, जिसके चलते लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के मतदाताओं ने विकास, सुशासन और जन-केंद्रित राजनीति में अपना विश्वास जताया है। श्री शर्मा के मुताबिक, यह जीत विकासोन्मुख शासन मॉडल, कल्याणकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति जनता के समर्थन को भी दर्शाती है।
श्री शर्मा ने विजयी भाजपा उम्मीदवारों, पार्टी कार्यकर्ताओं और धर्मशाला की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा शहर के विकास को गति देने और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लगातार काम करती रहेगी।
आलम जितेन्द्र
वार्ता
More News

सांसद निधि से बने शेड और सोलर लाइटें जनता को समर्पित

15 Jul 2026 | 7:16 PM

चंडीगढ़, 15 जुलाई (वार्ता) केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने बुधवार को शहर की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया। उन्होंने सेक्टर-41 स्थित कृष्णा मार्केट में सांसद निधि से बनाए गए नए शेड तथा राम दरबार में स्थापित सोलर लाइटों का लोकार्पण किया।.

see more..

ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता: अर्पित संगल

15 Jul 2026 | 7:13 PM

सिरसा, 15 जुलाई (वार्ता) हरियाणा में सिरसा अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी संस्थानों में स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध होनी चाहिए। .

see more..

नमस्ते' कार्यक्रम के तहत कचरा बीनने वालों को वितरित की गयीं सुरक्षा किट

15 Jul 2026 | 7:11 PM

सोनीपत, 15 जुलाई (वार्ता) केन्द्र सरकार के 'नमस्ते' कार्यक्रम के तहत सोनीपत नगर निगम ने कचरा बीनने वालों के लिए सुरक्षा किट वितरण समारोह आयोजित किया। इस दौरान महापौर राजीव जैन ने लाभार्थियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट वितरित की।.

see more..

जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में 16 से 19 जुलाई तक जादूगर सम्राट शंकर के नि:शुल्क शो

15 Jul 2026 | 7:07 PM

सोनीपत, 15 जुलाई (वार्ता) हरियाणा में सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अमृत काल जागरूकता अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जादूगर सम्राट शंकर 16 से 19 जुलाई तक जीवीएम गर्ल्स कॉलेज, मुरथल रोड में चार दिवसीय जादू शो प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन दो नि:शुल्क शो दोपहर बाद एक बजे और शाम सात बजे आयोजित किये जाएंगे।.

see more..

अठारह साल परिवार का हिस्सा रही गाय 'नंदिनी' की तेहरवीं 11 गांवों के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

15 Jul 2026 | 6:52 PM

सोनीपत, 15 जुलाई (वार्ता) हरियाणा के सोनीपत जिले के तिहाड़ कलां गांव में पशुओं के प्रति प्रेम और आस्था की अनूठी मिसाल देखने को मिली। यहां एक परिवार ने 18 वर्षों तक अपने परिवार का हिस्सा रही प्रिय गाय 'नंदिनी' के निधन के बाद वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उसकी तेहरवीं का आयोजन किया। कार्यक्रम में 11 आसपास के गांवों के लोगों ने भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की।.

see more..