Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:44 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


तेरह मई के समझौते पर वादाखिलाफी का आरोप, अग्निशमन कर्मियों ने सरकार को भेजा चेतावनी पत्र

चंडीगढ़, 31 मई (वार्ता) हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने 13 मई को हुए समझौते को लागू न करने पर सरकार को चेतावनी पत्र भेजा है। यूनियन ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा तथा महानिदेशक अग्निशमन शेखर विद्यार्थी को पत्र लिखकर मांगों पर तुरंत आदेश जारी करने की मांग की है।
यूनियन के राज्य प्रधान राजिन्दर सिनद और महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि दमकल कर्मचारियों ने आठ अप्रैल से 14 मई तक हड़ताल की थी। तेरह मई को हरियाणा भवन, चंडीगढ़ में हुई वार्ता में सरकार ने कई मांगें स्वीकार की थीं। इनमें फरीदाबाद में शहीद दमकल कर्मचारियों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये सहायता, एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी, पे-रोल फायरमैन और चालकों को फायर ऑपरेटर पद पर मर्ज कर नियमित करना और हड़ताल अवधि का वेतन जारी करना शामिल था। बीस मई तक आदेश जारी करने का आश्वासन दिया गया था।
यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि समझौते के 17 दिन बाद भी कोई आदेश जारी नहीं हुआ। इससे प्रदेश के हजारों कर्मचारियों में रोष है। यूनियन ने कहा कि बार-बार आश्वासन देकर कर्मचारियों को गुमराह किया जा रहा है।
अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने भी समझौते को तुरंत लागू करने की मांग की। यूनियन ने चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई न हुई तो फायर कर्मचारी व्यापक आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार और विभागीय प्रशासन की होगी।
यूनियन ने पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, मुख्य प्रधान सचिव, वित्त सचिव, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा तथा नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा को भी भेजी है।
अमित.श्रवण
वार्ता
More News

पावर ग्रिड के विरोध में किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ने का दावा

15 Jul 2026 | 7:18 PM

भिवानी, 15 जुलाई (वार्ता) हरियाणा के भिवानी तोशाम मंडल कार्यालय के सामने पावर ग्रिड परियोजना के विरोध में किसानों का धरना बुधवार को 30वें दिन भी जारी रहा। धरने को समर्थन देने कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी पहुंचे। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पहले भी उनके साथ थी और आगे भी हर संघर्ष में साथ खड़ी रहेगी।.

see more..

सांसद निधि से बने शेड और सोलर लाइटें जनता को समर्पित

15 Jul 2026 | 7:16 PM

चंडीगढ़, 15 जुलाई (वार्ता) केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने बुधवार को शहर की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया। उन्होंने सेक्टर-41 स्थित कृष्णा मार्केट में सांसद निधि से बनाए गए नए शेड तथा राम दरबार में स्थापित सोलर लाइटों का लोकार्पण किया।.

see more..

ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता: अर्पित संगल

15 Jul 2026 | 7:13 PM

सिरसा, 15 जुलाई (वार्ता) हरियाणा में सिरसा अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी संस्थानों में स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध होनी चाहिए। .

see more..

नमस्ते' कार्यक्रम के तहत कचरा बीनने वालों को वितरित की गयीं सुरक्षा किट

15 Jul 2026 | 7:11 PM

सोनीपत, 15 जुलाई (वार्ता) केन्द्र सरकार के 'नमस्ते' कार्यक्रम के तहत सोनीपत नगर निगम ने कचरा बीनने वालों के लिए सुरक्षा किट वितरण समारोह आयोजित किया। इस दौरान महापौर राजीव जैन ने लाभार्थियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट वितरित की।.

see more..

जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में 16 से 19 जुलाई तक जादूगर सम्राट शंकर के नि:शुल्क शो

15 Jul 2026 | 7:07 PM

सोनीपत, 15 जुलाई (वार्ता) हरियाणा में सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अमृत काल जागरूकता अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जादूगर सम्राट शंकर 16 से 19 जुलाई तक जीवीएम गर्ल्स कॉलेज, मुरथल रोड में चार दिवसीय जादू शो प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन दो नि:शुल्क शो दोपहर बाद एक बजे और शाम सात बजे आयोजित किये जाएंगे।.

see more..