Saturday, Jul 11 2026 | Time 07:27 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ इनेलो का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

भिवानी, 01 जून (वार्ता) हरियाणा इनेलो के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सोमवार को भिवानी में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व इनेलो पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव शर्मा ने किया, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक ढाणी माहू ने की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, बिजली-पानी संकट और बढ़ती ईंधन कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती, रसोई गैस पर राहत, बिजली-पानी की समस्याओं का समाधान, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गयी।
डॉ. वासुदेव शर्मा ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि से लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। साथ ही बिजली कटौती और पेयजल संकट ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
जिलाध्यक्ष अशोक ढाणी माहू ने कहा कि विपक्ष की भूमिका निभाते हुए इनेलो जनहित के मुद्दों को लगातार उठा रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आम जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।
प्रदर्शन में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और इनेलो नेताओं ने जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।
अमित.श्रवण
वार्ता
More News

हिमाचल प्रदेश आपदाओं से निपटने के लिए सुरक्षित बुनियादी ढांचे में निवेश करेगा 3,500 करोड़ रुपये

10 Jul 2026 | 8:47 PM

शिमला, 10 जुलाई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य सरकार प्राकृतिक आपदाओं को सहने और जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाले भविष्य के नुकसान को कम करने की राज्य की क्षमता को बढ़ाने के लिए 3,500 करोड़ रुपये का आपदा-सुरक्षित बुनियादी ढांचा विकसित करेगी।.

see more..

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला मौके पर मौत बस छोड़कर चालक फरार

10 Jul 2026 | 8:42 PM

सोनीपत, 10 जुलाई (वार्ता) हरियाणा के सोनीपत के खरखोदा क्षेत्र में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार बस की टक्कर से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक बस के नीचे फंस गई, जिसके कारण चालक बस को घटनास्थल पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..

अवैध खनन पर छापेमारी के दौरान प्रवर्तन टीम पर हमला, दो के खिलाफ नामजद मामला दर्ज

10 Jul 2026 | 8:41 PM

सोनीपत, 10 जुलाई (वार्ता) हरियाणा के सोनीपत जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची खान एवं भूविज्ञान विभाग की प्रवर्तन टीम पर कथित तौर पर खनन माफिया ने हमला कर दिया। आरोपियों पर अधिकारियों के साथ मारपीट, मोबाइल फोन छीनने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। सहायक खनन अभियंता की शिकायत पर सेक्टर-27 थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.

see more..

हरियाणा में राज्य डेटा की सुरक्षा मजबूत करने पर साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित

10 Jul 2026 | 8:35 PM

चंडीगढ़, 10 जुलाई (वार्ता ) हरियाणा सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग (डीआईटेक) और नागरिक संसाधन सूचना विभाग (सीआरआईडी) ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से चंडीगढ़ में "राज्य डेटा के लिए साइबर सुरक्षा ढांचे को मजबूत करना" विषय पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया।.

see more..

हरियाणा में पूर्व सीएपीएफ कर्मियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

10 Jul 2026 | 8:33 PM

चंडीगढ़, 10 जुलाई (वार्ता ) हरियाणा सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के पूर्व कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा शुरू की है। सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जो पूर्व सीएपीएफ कर्मियों को पूर्व सैनिकों के समान विभिन्न कल्याणकारी लाभ प्रदान कर रहा है।.

see more..