Saturday, Jul 11 2026 | Time 07:55 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


योग महज व्यायाम नहीं, बल्कि जीने की एक कला है संतोष पाराशर

सोनीपत, 04 जून (वार्ता) भारतीय योग संस्थान की सोनीपत इकाई द्वारा विकास नगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में आयोजित पांच दिवसीय मोटापा प्रबंधन शिविर का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। "जियो और जीने दो" के आदर्श वाक्य पर आधारित इस निःशुल्क शिविर में प्रतिदिन 50 से 55 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समापन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सामूहिक ओम जाप के साथ हुआ। इस अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई जिला अध्यक्ष संतोष पाराशर ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन जीने की एक कला है। उन्होंने मोटापे पर नियंत्रण और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए योग को प्रभावी माध्यम बताया।
शिविर की सफलता को देखते हुए भारतीय योग संस्थान ने शहीद भगत सिंह पार्क में महिलाओं और पुरुषों के लिए दो नई नियमित योग कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। महिलाओं के वर्ग का संचालन मीना देवी और कृष्णा देवी करेंगी, जबकि पुरुषों के वर्ग की जिम्मेदारी जगबीर और महेंद्र को सौंपी गई है।
अंतिम दिन प्रतिभागियों को सूक्ष्म योगिक अभ्यास, विशेष व्यायाम, प्राणायाम और ध्यान की विभिन्न विधियों का प्रशिक्षण दिया गया। योग विशेषज्ञों ने मोटापे से मुक्ति और बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
शिविर के सफल आयोजन में जिला अध्यक्ष राजवीर दहिया, जिला सचिव शशि अत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनीता डागर, राजवीर बैरागी, रामप्यारी, अशोक शर्मा, जगदीश चंद्र, जगबीर अत्री, महेंद्र, मीना देवी, कृष्णा देवी सहित अन्य पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आयोजकों ने लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।
अमित सैनी
वार्ता
More News

हिमाचल प्रदेश आपदाओं से निपटने के लिए सुरक्षित बुनियादी ढांचे में निवेश करेगा 3,500 करोड़ रुपये

10 Jul 2026 | 8:47 PM

शिमला, 10 जुलाई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य सरकार प्राकृतिक आपदाओं को सहने और जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाले भविष्य के नुकसान को कम करने की राज्य की क्षमता को बढ़ाने के लिए 3,500 करोड़ रुपये का आपदा-सुरक्षित बुनियादी ढांचा विकसित करेगी।.

see more..

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला मौके पर मौत बस छोड़कर चालक फरार

10 Jul 2026 | 8:42 PM

सोनीपत, 10 जुलाई (वार्ता) हरियाणा के सोनीपत के खरखोदा क्षेत्र में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार बस की टक्कर से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक बस के नीचे फंस गई, जिसके कारण चालक बस को घटनास्थल पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..

अवैध खनन पर छापेमारी के दौरान प्रवर्तन टीम पर हमला, दो के खिलाफ नामजद मामला दर्ज

10 Jul 2026 | 8:41 PM

सोनीपत, 10 जुलाई (वार्ता) हरियाणा के सोनीपत जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची खान एवं भूविज्ञान विभाग की प्रवर्तन टीम पर कथित तौर पर खनन माफिया ने हमला कर दिया। आरोपियों पर अधिकारियों के साथ मारपीट, मोबाइल फोन छीनने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। सहायक खनन अभियंता की शिकायत पर सेक्टर-27 थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.

see more..

हरियाणा में राज्य डेटा की सुरक्षा मजबूत करने पर साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित

10 Jul 2026 | 8:35 PM

चंडीगढ़, 10 जुलाई (वार्ता ) हरियाणा सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग (डीआईटेक) और नागरिक संसाधन सूचना विभाग (सीआरआईडी) ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से चंडीगढ़ में "राज्य डेटा के लिए साइबर सुरक्षा ढांचे को मजबूत करना" विषय पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया।.

see more..

हरियाणा में पूर्व सीएपीएफ कर्मियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

10 Jul 2026 | 8:33 PM

चंडीगढ़, 10 जुलाई (वार्ता ) हरियाणा सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के पूर्व कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा शुरू की है। सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जो पूर्व सीएपीएफ कर्मियों को पूर्व सैनिकों के समान विभिन्न कल्याणकारी लाभ प्रदान कर रहा है।.

see more..