Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:19 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


जेवर एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा, भारी क्रेन पलटी कई मजदूरों के दबने की आशंका

फरीदाबाद, 04 जून (वार्ता) हरियाणा में फरीदाबाद के पन्हेरा खुर्द क्षेत्र में गुरुवार को जेवर एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर काम कर रही एक भारी क्रेन अचानक असंतुलित होकर पलट गई, जिससे कई मजदूर उसके नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्रेन फ्लाईओवर निर्माण के लिए गार्डर उठाने का कार्य कर रही थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह काम कर रहे मजदूरों पर पलट गई। प्रारंभिक जानकारी में तीन से चार मजदूरों के क्रेन के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। बचाव अभियान चलाकर क्रेन के नीचे फंसे मजदूरों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में हुई बारिश के कारण जमीन नरम और दलदली हो गई थी, जिससे भारी क्रेन का संतुलन बिगड़ गया। इसी वजह से यह दुर्घटना हुई। हादसा जेवर एयरपोर्ट से जुड़े निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट पर हुआ है।
फिलहाल प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घटना में हताहतों की संख्या और नुकसान का सही आंकड़ा बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
अमित सैनी
वार्ता
More News

अठारह साल परिवार का हिस्सा रही गाय 'नंदिनी' की तेहरवीं 11 गांवों के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

15 Jul 2026 | 6:52 PM

सोनीपत, 15 जुलाई (वार्ता) हरियाणा के सोनीपत जिले के तिहाड़ कलां गांव में पशुओं के प्रति प्रेम और आस्था की अनूठी मिसाल देखने को मिली। यहां एक परिवार ने 18 वर्षों तक अपने परिवार का हिस्सा रही प्रिय गाय 'नंदिनी' के निधन के बाद वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उसकी तेहरवीं का आयोजन किया। कार्यक्रम में 11 आसपास के गांवों के लोगों ने भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की।.

see more..

रावी नदी के कटाव से सीमा पर बसे कक्कड़ गांव पर मंडराया खतरा: औजला

15 Jul 2026 | 6:46 PM

अमृतसर, 15 जुलाई (वार्ता) पंजाब में अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने बुधवार को भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे राजासांसी क्षेत्र के कक्कड़ गांव का दौरा कर रावी नदी के लगातार बढ़ते कटाव से उत्पन्न गंभीर स्थिति का जायजा लिया। .

see more..

बार-बार हो रही बेअदबी की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण: ज्ञानी हरप्रीत सिंह

15 Jul 2026 | 6:43 PM

चंडीगढ़, 15 जुलाई (वार्ता) शिरोमणि अकाली दल (पुनर-सुरजीत) के अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने मानसा जिले के गांव बीरेवाला जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की कथित बेअदबी की घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे अत्यंत पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। .

see more..

मनरेगा मजदूरों पर आंसू गैस छोड़ना भगवंत मान सरकार की तानाशाही: सुखजिंदर रंधावा

15 Jul 2026 | 6:42 PM

चंडीगढ़, 15 जुलाई (वार्ता) पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खन्ना की सन सिटी कॉलोनी में मनरेगा के कच्चे मजदूरों पर पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे भगवंत मान सरकार की तानाशाही कार्रवाई बताया है। .

see more..

एनजीटी ने कुल्लू कचरा सुविधा याचिका पर सुनवाई टाली

15 Jul 2026 | 6:41 PM

शिमला, 15 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सरवारी स्थित नेहरू पार्क के अंदर 'सामग्री पुनर्प्राप्ति सुविधा' (एमआरएफ) की प्रस्तावित स्थापना को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई यह कहते हुए टाल दी है कि यह मामला पहले से ही हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित है।.

see more..