Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:48 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


हरियाणा में आंधी-बारिश से बदला मौसम, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट

चंडीगढ़, 04 जून (वार्ता ) देश में एक ओर गुरुवार को केरल में मानसून की दस्तक हो गई, वहीं हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने करवट ली। प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
दोपहर के समय फरीदाबाद, फतेहाबाद, पलवल, गुरुग्राम, रेवाड़ी और कैथल में बारिश हुई। गुरुग्राम में तेज आंधी के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं शाम के समय भिवानी, महेंद्रगढ़ के नारनौल तथा सिरसा के रानियां क्षेत्र में भी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने शाम 5:15 बजे जारी ताजा अपडेट में अगले तीन घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की भी आशंका है।
इसके अलावा सिरसा, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल और पंचकूला में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने का अनुमान है। हिसार में शाम करीब छह बजे आसमान धूल से भर गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुग्राम में भी देर शाम तक तेज आंधी का दौर जारी रहा।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकतम तापमान में औसतन 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि आगामी घंटों में मौसम के सक्रिय रहने से तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
अमित सैनी
वार्ता
More News

पावर ग्रिड के विरोध में किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ने का दावा

15 Jul 2026 | 7:18 PM

भिवानी, 15 जुलाई (वार्ता) हरियाणा के भिवानी तोशाम मंडल कार्यालय के सामने पावर ग्रिड परियोजना के विरोध में किसानों का धरना बुधवार को 30वें दिन भी जारी रहा। धरने को समर्थन देने कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी पहुंचे। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पहले भी उनके साथ थी और आगे भी हर संघर्ष में साथ खड़ी रहेगी।.

see more..

सांसद निधि से बने शेड और सोलर लाइटें जनता को समर्पित

15 Jul 2026 | 7:16 PM

चंडीगढ़, 15 जुलाई (वार्ता) केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने बुधवार को शहर की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया। उन्होंने सेक्टर-41 स्थित कृष्णा मार्केट में सांसद निधि से बनाए गए नए शेड तथा राम दरबार में स्थापित सोलर लाइटों का लोकार्पण किया।.

see more..

ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता: अर्पित संगल

15 Jul 2026 | 7:13 PM

सिरसा, 15 जुलाई (वार्ता) हरियाणा में सिरसा अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी संस्थानों में स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध होनी चाहिए। .

see more..

नमस्ते' कार्यक्रम के तहत कचरा बीनने वालों को वितरित की गयीं सुरक्षा किट

15 Jul 2026 | 7:11 PM

सोनीपत, 15 जुलाई (वार्ता) केन्द्र सरकार के 'नमस्ते' कार्यक्रम के तहत सोनीपत नगर निगम ने कचरा बीनने वालों के लिए सुरक्षा किट वितरण समारोह आयोजित किया। इस दौरान महापौर राजीव जैन ने लाभार्थियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट वितरित की।.

see more..

जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में 16 से 19 जुलाई तक जादूगर सम्राट शंकर के नि:शुल्क शो

15 Jul 2026 | 7:07 PM

सोनीपत, 15 जुलाई (वार्ता) हरियाणा में सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अमृत काल जागरूकता अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जादूगर सम्राट शंकर 16 से 19 जुलाई तक जीवीएम गर्ल्स कॉलेज, मुरथल रोड में चार दिवसीय जादू शो प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन दो नि:शुल्क शो दोपहर बाद एक बजे और शाम सात बजे आयोजित किये जाएंगे।.

see more..