Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:00 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


स्कूलों में संस्कृत शिक्षा को अनिवार्य किया जाये : प्रो चावला

अमृतसर 05 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से देशभर के स्कूलों में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि यदि संस्कृत और भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा प्रचार-प्रसार की बात की जाती है, तो विद्यार्थियों को स्कूल स्तर पर संस्कृत पढ़ने का अवसर उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री को लिखे पत्र में लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि उन्होंने कुछ महीने पहले भी इस संबंध में आग्रह किया था कि सभी सरकारी और निजी स्कूलों में संस्कृत विषय को आवश्यक अथवा ऐच्छिक रूप में शामिल किया जाये, ताकि विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार इसका अध्ययन कर सकें। उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर संस्कृत शिक्षा उपलब्ध होने पर ही विद्यार्थी आगे कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर भी संस्कृत का अध्ययन करेंगे। उनका दावा है कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में संस्कृत शिक्षा लगभग न के बराबर है और कॉलेजों में भी संस्कृत के विद्यार्थी बहुत कम देखने को मिलते हैं।
श्री चावला ने कहा कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है और उन्हें उम्मीद थी कि केंद्र सरकार सत्र शुरू होने से पहले संस्कृत पढ़ाने संबंधी आवश्यक निर्देश जारी करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि विद्यार्थियों को संस्कृत पढ़ने का अवसर ही नहीं मिलेगा, तो भारतीय संस्कृति के संरक्षण और प्रसार की बात कैसे सार्थक हो सकती है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देना आवश्यक है।
पूर्व मंत्री ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि जुलाई में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने से पहले पंजाब सहित उन सभी राज्यों में संस्कृत शिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, जहां यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। साथ ही उन्होंने संस्कृत को स्कूलों में अनिवार्य विषय बनाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए इसके अध्ययन को प्रोत्साहित करना समय की आवश्यकता है।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

बार-बार हो रही बेअदबी की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण: ज्ञानी हरप्रीत सिंह

15 Jul 2026 | 6:43 PM

चंडीगढ़, 15 जुलाई (वार्ता) शिरोमणि अकाली दल (पुनर-सुरजीत) के अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने मानसा जिले के गांव बीरेवाला जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की कथित बेअदबी की घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे अत्यंत पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। .

see more..

मनरेगा मजदूरों पर आंसू गैस छोड़ना भगवंत मान सरकार की तानाशाही: सुखजिंदर रंधावा

15 Jul 2026 | 6:42 PM

चंडीगढ़, 15 जुलाई (वार्ता) पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खन्ना की सन सिटी कॉलोनी में मनरेगा के कच्चे मजदूरों पर पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे भगवंत मान सरकार की तानाशाही कार्रवाई बताया है। .

see more..

एनजीटी ने कुल्लू कचरा सुविधा याचिका पर सुनवाई टाली

15 Jul 2026 | 6:41 PM

शिमला, 15 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सरवारी स्थित नेहरू पार्क के अंदर 'सामग्री पुनर्प्राप्ति सुविधा' (एमआरएफ) की प्रस्तावित स्थापना को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई यह कहते हुए टाल दी है कि यह मामला पहले से ही हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित है।.

see more..

आप की लैंड पूलिंग नीति किसानों की जमीन हड़पने की साजिश: ढिल्लों

15 Jul 2026 | 6:37 PM

मोहाली, 15 जुलाई (वार्ता) पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी सरकार की लैंड पूलिंग नीति को किसानों की जमीन हड़पने की बड़ी साजिश करार देते हुए कहा कि भाजपा इस नीति का पुरजोर विरोध करेगी और किसानों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। .

see more..

सरपंच के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में बीएसपी का रावलपिंडी थाने का घेराव

15 Jul 2026 | 6:32 PM

फगवाड़ा, 15 जुलाई (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पंजाब में फगवाड़ा जिले के रामपुर सुनेरा गांव की महिला सरपंच और उनके पति के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए रावलपिंडी पुलिस थाने के बाहर करीब तीन घंटे तक जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस उप अधीक्षक द्वारा निष्पक्ष और विस्तृत जांच का आश्वासन दिये जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। .

see more..