Wednesday, Jul 15 2026 | Time 18:57 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


जीडीपी के 60 प्रतिशत से अधिक कर्ज पर पहुंची केंद्र सरकार, अर्थव्यवस्था और युवाओं के भविष्य के लिए खतरे की घंटी: सैलजा

चंडीगढ़, 05 जून (वार्ता) हरियाणा में सिरसा लोकसभा सीट से सांसद कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि देश को विकास के नाम पर कर्ज के बोझ तले दबाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार जीडीपी वृद्धि का प्रचार कर रही है, जबकि सरकारी कर्ज उससे कहीं अधिक तेजी से बढ़ रहा है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि वर्ष 2008 में भारत की जीडीपी लगभग एक लाख 20 हजार करोड़ डॉलर थी, जो 2026 तक बढ़कर चार लाख 10 हजार करोड़ डॉलर होने का अनुमान है। केंद्र सरकार का कर्ज 27 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 214 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। उनके अनुसार, 2014 में कर्ज-से-जीडीपी अनुपात करीब 45 प्रतिशत था, जो अब लगभग 60 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भारी कर्ज लेकर विकास का भ्रम पैदा कर रही है तथा विज्ञापनों, प्रचार अभियानों और दिखावटी परियोजनाओं पर खर्च बढ़ा रही है जबकि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों की उपेक्षा की जा रही है।
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी से युवा सबसे अधिक प्रभावित हैं। लाखों सरकारी पद खाली हैं, नये रोजगार के अवसर सीमित हैं और छोटे-मध्यम उद्योग आर्थिक दबाव झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर्ज के विरोध में नहीं है, बशर्ते उसका उपयोग रोजगार सृजन, उत्पादक परिसंपत्तियों के निर्माण और आर्थिक क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाये।
उन्होंने केंद्र सरकार से देश की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने तथा रोजगार एवं उत्पादन आधारित आर्थिक सुधारों पर ध्यान केंद्रित करने की मांग की।
अमित.श्रवण
वार्ता
More News

बार-बार हो रही बेअदबी की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण: ज्ञानी हरप्रीत सिंह

15 Jul 2026 | 6:43 PM

चंडीगढ़, 15 जुलाई (वार्ता) शिरोमणि अकाली दल (पुनर-सुरजीत) के अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने मानसा जिले के गांव बीरेवाला जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की कथित बेअदबी की घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे अत्यंत पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। .

see more..

मनरेगा मजदूरों पर आंसू गैस छोड़ना भगवंत मान सरकार की तानाशाही: सुखजिंदर रंधावा

15 Jul 2026 | 6:42 PM

चंडीगढ़, 15 जुलाई (वार्ता) पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खन्ना की सन सिटी कॉलोनी में मनरेगा के कच्चे मजदूरों पर पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे भगवंत मान सरकार की तानाशाही कार्रवाई बताया है। .

see more..

एनजीटी ने कुल्लू कचरा सुविधा याचिका पर सुनवाई टाली

15 Jul 2026 | 6:41 PM

शिमला, 15 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सरवारी स्थित नेहरू पार्क के अंदर 'सामग्री पुनर्प्राप्ति सुविधा' (एमआरएफ) की प्रस्तावित स्थापना को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई यह कहते हुए टाल दी है कि यह मामला पहले से ही हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित है।.

see more..

आप की लैंड पूलिंग नीति किसानों की जमीन हड़पने की साजिश: ढिल्लों

15 Jul 2026 | 6:37 PM

मोहाली, 15 जुलाई (वार्ता) पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी सरकार की लैंड पूलिंग नीति को किसानों की जमीन हड़पने की बड़ी साजिश करार देते हुए कहा कि भाजपा इस नीति का पुरजोर विरोध करेगी और किसानों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। .

see more..

सरपंच के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में बीएसपी का रावलपिंडी थाने का घेराव

15 Jul 2026 | 6:32 PM

फगवाड़ा, 15 जुलाई (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पंजाब में फगवाड़ा जिले के रामपुर सुनेरा गांव की महिला सरपंच और उनके पति के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए रावलपिंडी पुलिस थाने के बाहर करीब तीन घंटे तक जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस उप अधीक्षक द्वारा निष्पक्ष और विस्तृत जांच का आश्वासन दिये जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। .

see more..