Saturday, Jul 11 2026 | Time 08:36 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


गुरु अमर दास जी का जीवन सेवा, समानता और मानवता का संदेश देता है: मुख्यमंत्री सैनी

लुधियाना, 7 जून (वार्ता ) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सिखों के तृतीय गुरु गुरु अमर दास जी का जीवन त्याग, सेवा, समर्पण, समानता और मानवता का अद्वितीय उदाहरण है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को भाईचारे, सामाजिक समरसता और मानव कल्याण का मार्ग दिखा रही हैं।
लुधियाना में गुरु अमर दास जी के प्रकाश पर्व पर आयोजित 9वें विशाल कीर्तन समागम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा प्रबंधन के लिए 5 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गुरु अमर दास जी ने जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव जैसी कुरीतियों का विरोध करते हुए "पहले पंगत, पीछे संगत" का संदेश दिया, जो सामाजिक समानता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु अमर दास जी ने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुधार में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने सती प्रथा का विरोध किया, विधवा पुनर्विवाह का समर्थन किया और महिलाओं को सामाजिक बंधनों से मुक्त होने की प्रेरणा दी।
उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार सिख विरासत तथा गुरुओं की शिक्षाओं के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में करतारपुर साहिब कॉरिडोर, वीर बाल दिवस और सिख विरासत स्थलों के विकास जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
सैनी ने बताया कि हरियाणा सरकार ने गुरु तेग बहादुर जी और अन्य सिख महापुरुषों की स्मृति में विभिन्न संस्थानों, स्मारकों और योजनाओं की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि सरकार सिख गुरुओं के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अमित शोभित
वार्ता
More News

हिमाचल प्रदेश आपदाओं से निपटने के लिए सुरक्षित बुनियादी ढांचे में निवेश करेगा 3,500 करोड़ रुपये

10 Jul 2026 | 8:47 PM

शिमला, 10 जुलाई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य सरकार प्राकृतिक आपदाओं को सहने और जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाले भविष्य के नुकसान को कम करने की राज्य की क्षमता को बढ़ाने के लिए 3,500 करोड़ रुपये का आपदा-सुरक्षित बुनियादी ढांचा विकसित करेगी।.

see more..

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला मौके पर मौत बस छोड़कर चालक फरार

10 Jul 2026 | 8:42 PM

सोनीपत, 10 जुलाई (वार्ता) हरियाणा के सोनीपत के खरखोदा क्षेत्र में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार बस की टक्कर से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक बस के नीचे फंस गई, जिसके कारण चालक बस को घटनास्थल पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..

अवैध खनन पर छापेमारी के दौरान प्रवर्तन टीम पर हमला, दो के खिलाफ नामजद मामला दर्ज

10 Jul 2026 | 8:41 PM

सोनीपत, 10 जुलाई (वार्ता) हरियाणा के सोनीपत जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची खान एवं भूविज्ञान विभाग की प्रवर्तन टीम पर कथित तौर पर खनन माफिया ने हमला कर दिया। आरोपियों पर अधिकारियों के साथ मारपीट, मोबाइल फोन छीनने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। सहायक खनन अभियंता की शिकायत पर सेक्टर-27 थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.

see more..

हरियाणा में राज्य डेटा की सुरक्षा मजबूत करने पर साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित

10 Jul 2026 | 8:35 PM

चंडीगढ़, 10 जुलाई (वार्ता ) हरियाणा सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग (डीआईटेक) और नागरिक संसाधन सूचना विभाग (सीआरआईडी) ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से चंडीगढ़ में "राज्य डेटा के लिए साइबर सुरक्षा ढांचे को मजबूत करना" विषय पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया।.

see more..

हरियाणा में पूर्व सीएपीएफ कर्मियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

10 Jul 2026 | 8:33 PM

चंडीगढ़, 10 जुलाई (वार्ता ) हरियाणा सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के पूर्व कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा शुरू की है। सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जो पूर्व सीएपीएफ कर्मियों को पूर्व सैनिकों के समान विभिन्न कल्याणकारी लाभ प्रदान कर रहा है।.

see more..