Wednesday, Jul 15 2026 | Time 18:49 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


हैम्पटन स्काई रियल्टी मामले में ईडी का जालंधर के ठेकेदार अमित बजाज के घर छापा

जालंधर, 09 जून (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत चल रही जांच के सिलसिले में पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में छह स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।
यह कार्रवाई हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड से जुड़े मामले में की गयी।
ईडी की टीमों ने पंजाब के जालंधर और लुधियाना, उत्तर प्रदेश के बरेली तथा दिल्ली-नोएडा क्षेत्र में विभिन्न व्यक्तियों और संस्थाओं से जुड़े आवासीय एवं व्यावसायिक परिसरों की तलाशी ली। जालंधर के जवाहर नगर स्थित नगर निगम के ठेकेदार अमित बजाज के आवास पर भी ईडी ने छापा मारा।
अमित बजाज और उनके बड़े भाई इंद्रजीत बजाज नगर निगम समेत विभिन्न सरकारी विभागों के बड़े ठेकेदार माने जाते हैं। दोनों भाई जालंधर, लुधियाना और मोहाली के अलावा गुजरात और अन्य राज्यों में भी कई सरकारी परियोजनाओं से जुड़े रहे हैं। इसके अलावा वे आउटसोर्सिंग के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली संस्थाओं के संचालन में भी सक्रिय बताये जाते हैं।
सूत्रों के अनुसार बजाज बंधुओं के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से करीबी संबंध रहे हैं। बताया जाता है कि उन्होंने अतीत में आम आदमी पार्टी के कई कार्यक्रमों को आर्थिक सहयोग दिया था तथा चुनावों के दौरान भी पार्टी का समर्थन किया था। उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के करीबी के रूप में देखा जाता रहा है और वे कई बैठकों एवं कार्यक्रमों में भी नजर आते रहे हैं।
इस बीच, ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी के माध्यम से पंजाब के एक विशेष वर्ग के व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है।
श्री केजरीवाल ने कहा, “ ईडी आज फिर पंजाब के एक खास वर्ग के व्यापारियों के परिसरों पर छापे डाल रही है। छोटे-छोटे व्यापारियों को तंग किया जा रहा है। मेरी सभी व्यापारियों से अपील है कि घबराने की कोई बात नहीं है। पूरा पंजाब और पंजाब सरकार आपके साथ है। हम सब मिलकर ईडी पार्टी का मुकाबला करेंगे।”
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “ पंजाब के व्यापारी हमारे राज्य के आर्थिक विकास की रीढ़ की हड्डी हैं और 'रंगला पंजाब' बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। ईडी पार्टी सेंट्रल एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करके हमारे व्यापारियों को परेशान करना चाहती है। ऐसा करके वे राजनीतिक दबाव डालकर उन्हें अपने साथ मिलाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसको पंजाबी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम अपने व्यापारियों के साथ खड़े हैं। ”
फिलहाल ईडी की ओर से छापेमारी के दौरान बरामद दस्तावेजों, नकदी अथवा अन्य सामग्री को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गयी है। ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

सरपंच के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में बीएसपी का रावलपिंडी थाने का घेराव

15 Jul 2026 | 6:32 PM

फगवाड़ा, 15 जुलाई (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पंजाब में फगवाड़ा जिले के रामपुर सुनेरा गांव की महिला सरपंच और उनके पति के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए रावलपिंडी पुलिस थाने के बाहर करीब तीन घंटे तक जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस उप अधीक्षक द्वारा निष्पक्ष और विस्तृत जांच का आश्वासन दिये जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। .

see more..

रेलवे पुल से नीचे गिरी मोटरसाइकिल, दो युवक गंभीर रूप से घायल

15 Jul 2026 | 6:28 PM

फगवाड़ा/ फिल्लौर, 15 जुलाई (वार्ता) पंजाब के फिल्लौर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में रेलवे पुल की रेलिंग से टकराने के बाद मोटरसाइकिल पुल से नीचे गिर गयी। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनमें एक की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। .

see more..

अमृतसर में बड़ी आतंकवादी साजिश नाकाम, आईएसआई से जुड़े आरोपी के पास से हैंड ग्रेनेड और ग्लॉक पिस्तौल बरामद

15 Jul 2026 | 6:25 PM

अमृतसर, 15 जुलाई (वार्ता) पंजाब पुलिस ने अमृतसर में एक बड़ी सीमा पार आतंकवादी साजिश को नाकाम करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल, चार कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। .

see more..

पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर-1 बनाये रखने का संकल्प, जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत: भगवंत मान

15 Jul 2026 | 6:23 PM

मुकेरियां (होशियारपुर), 15 जुलाई (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर-1 बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। .

see more..

सोनीपत में हाईवा और ट्रक की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग से चालक जिंदा जला

15 Jul 2026 | 6:18 PM

सोनीपत, 15 जुलाई (वार्ता) हरियाणा के सोनीपत जिले में बुधवार दोपहर एनएच-334बी पर गांव रोहणा के पास डस्ट से भरे हाईवा और रोडी से भरे ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गयी। हादसे के कुछ ही सेकेंड बाद हाईवा में आग लग गयी, जिसने देखते ही देखते पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। चालक बाहर निकलने का मौका भी नहीं पा सका और केबिन में ही जिंदा जल गया।.

see more..