Wednesday, Jul 15 2026 | Time 18:46 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


पंजाब मेडिकल काउंसिल का बड़ा फैसला, विभागीय प्रशिक्षणों को मिलेगा सीएमई क्रेडिट आवर्स का दर्जा

होशियारपुर, 12 जून (वार्ता) पंजाब मेडिकल काउंसिल (पीएमसी) ने राज्य के सरकारी डॉक्टरों को बड़ी राहत देते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण, कार्यशालाओं और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों को सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) क्रेडिट घंटों के लिए मान्यता देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय का स्वागत करते हुए पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (पीसीएमएसए) ने इसे डॉक्टरों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। पीसीएमएस एसोसिएशन पंजाब के अध्यक्ष डॉ अखिल सरीन ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस फैसले के बाद डॉक्टर अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेकर ही पंजाब मेडिकल काउंसिल के पंजीकरण नवीनीकरण के लिए आवश्यक 50 सीएमई क्रेडिट आवर्स प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें बाहरी सम्मेलनों और कार्यशालाओं में भाग लेने की अनिवार्यता से काफी हद तक राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब मेडिकल काउंसिल ने राज्य स्तरीय प्रशिक्षणों और कार्यशालाओं के लिए सीएमई क्रेडिट आवर्स प्राप्त करने संबंधी शुल्क भी समाप्त कर दिया है, जिससे यह प्रक्रिया डॉक्टरों के लिए पूरी तरह निःशुल्क हो गयी है।
पीसीएमएसए के अनुसार यह उनकी लंबे समय से लंबित मांग थी, जिसे स्वास्थ्य विभाग और पंजाब मेडिकल काउंसिल के समक्ष कई बार उठाया गया था। अब इस मांग के पूरा होने से विभागीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों को उचित मान्यता मिलेगी और डॉक्टरों को अपने पेशेवर कौशल को और बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा।
एसोसिएशन ने कहा कि इस निर्णय से डॉक्टरों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा, क्योंकि अब उन्हें सीएमई क्रेडिट प्राप्त करने के लिए महंगे सम्मेलनों में पंजीकरण, यात्रा और आवास पर अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा। पीसीएमएसए ने इस फैसले के लिए पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव कुमार राहुल, स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. हितिंदर कौर तथा पंजाब मेडिकल काउंसिल का आभार व्यक्त किया।
एसोसिएशन ने बताया कि इस नयी व्यवस्था को लागू करने के लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जल्द जारी किये जाने की संभावना है, जिससे डॉक्टरों को इसके लाभ लेने में सुविधा होगी।
स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल डॉक्टरों के निरंतर व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सकारात्मक सुधार लाने में सहायक सिद्ध होगी।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

सरपंच के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में बीएसपी का रावलपिंडी थाने का घेराव

15 Jul 2026 | 6:32 PM

फगवाड़ा, 15 जुलाई (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पंजाब में फगवाड़ा जिले के रामपुर सुनेरा गांव की महिला सरपंच और उनके पति के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए रावलपिंडी पुलिस थाने के बाहर करीब तीन घंटे तक जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस उप अधीक्षक द्वारा निष्पक्ष और विस्तृत जांच का आश्वासन दिये जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। .

see more..

रेलवे पुल से नीचे गिरी मोटरसाइकिल, दो युवक गंभीर रूप से घायल

15 Jul 2026 | 6:28 PM

फगवाड़ा/ फिल्लौर, 15 जुलाई (वार्ता) पंजाब के फिल्लौर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में रेलवे पुल की रेलिंग से टकराने के बाद मोटरसाइकिल पुल से नीचे गिर गयी। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनमें एक की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। .

see more..

अमृतसर में बड़ी आतंकवादी साजिश नाकाम, आईएसआई से जुड़े आरोपी के पास से हैंड ग्रेनेड और ग्लॉक पिस्तौल बरामद

15 Jul 2026 | 6:25 PM

अमृतसर, 15 जुलाई (वार्ता) पंजाब पुलिस ने अमृतसर में एक बड़ी सीमा पार आतंकवादी साजिश को नाकाम करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल, चार कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। .

see more..

पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर-1 बनाये रखने का संकल्प, जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत: भगवंत मान

15 Jul 2026 | 6:23 PM

मुकेरियां (होशियारपुर), 15 जुलाई (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर-1 बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। .

see more..

सोनीपत में हाईवा और ट्रक की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग से चालक जिंदा जला

15 Jul 2026 | 6:18 PM

सोनीपत, 15 जुलाई (वार्ता) हरियाणा के सोनीपत जिले में बुधवार दोपहर एनएच-334बी पर गांव रोहणा के पास डस्ट से भरे हाईवा और रोडी से भरे ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गयी। हादसे के कुछ ही सेकेंड बाद हाईवा में आग लग गयी, जिसने देखते ही देखते पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। चालक बाहर निकलने का मौका भी नहीं पा सका और केबिन में ही जिंदा जल गया।.

see more..