Saturday, Jul 11 2026 | Time 07:37 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


सप्त शक्ति कमान के सेना कमांडर ने विभिन्न सैन्य स्टेशनों का किया दौरा, ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा

चंडीगढ़, 12 जून (वार्ता) सप्त शक्ति कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह ने शुक्रवार को विभिन्न सैन्य संरचनाओं की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा के तहत बठिंडा, श्रीगंगानगर और बीकानेर सैन्य स्टेशनों का दौरा किया। इस दौरान उन्हें चेतक कोर की ऑपरेशनल तैयारियों, प्रशिक्षण गतिविधियों, सैन्य लॉजिस्टिक्स और प्रशासनिक व्यवस्थाओं संबंधी विस्तृत जानकारी दी गयी।
दौरे के दौरान सेना कमांडर ने विभिन्न सैन्य इकाइयों और प्रशिक्षण सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों और जवानों की उच्च स्तर की प्रतिबद्धता एवं पेशेवर दक्षता की सराहना की। उन्होंने कहा कि बदलते सुरक्षा परिदृश्य में लक्ष्य आधारित और यथार्थपरक प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है, साथ ही सैन्य इकाइयों को अत्याधुनिक तकनीकों से सशक्त बनाना समय की जरूरत है।
लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह ने सभी रैंकों को नवीनतम तकनीकी प्रगति, उभरते साइबर खतरों और आधुनिक युद्धक चुनौतियों के प्रति सतर्क एवं अपडेट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सैनिकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार के खतरों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए प्रथम प्रतिक्रिया देने में सक्षम होना चाहिए।
सेना कमांडर ने अधिकारियों और जवानों की समर्पण भावना, कड़ी मेहनत और उत्साह की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी जोश और निष्ठा के साथ देश सेवा जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की मजबूती उसके प्रशिक्षित, अनुशासित और तकनीकी रूप से सक्षम जवानों पर आधारित है, जो हर चुनौती का सामना करने के लिए सदैव तैयार रहते हैं।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

हिमाचल प्रदेश आपदाओं से निपटने के लिए सुरक्षित बुनियादी ढांचे में निवेश करेगा 3,500 करोड़ रुपये

10 Jul 2026 | 8:47 PM

शिमला, 10 जुलाई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य सरकार प्राकृतिक आपदाओं को सहने और जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाले भविष्य के नुकसान को कम करने की राज्य की क्षमता को बढ़ाने के लिए 3,500 करोड़ रुपये का आपदा-सुरक्षित बुनियादी ढांचा विकसित करेगी।.

see more..

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला मौके पर मौत बस छोड़कर चालक फरार

10 Jul 2026 | 8:42 PM

सोनीपत, 10 जुलाई (वार्ता) हरियाणा के सोनीपत के खरखोदा क्षेत्र में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार बस की टक्कर से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक बस के नीचे फंस गई, जिसके कारण चालक बस को घटनास्थल पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..

अवैध खनन पर छापेमारी के दौरान प्रवर्तन टीम पर हमला, दो के खिलाफ नामजद मामला दर्ज

10 Jul 2026 | 8:41 PM

सोनीपत, 10 जुलाई (वार्ता) हरियाणा के सोनीपत जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची खान एवं भूविज्ञान विभाग की प्रवर्तन टीम पर कथित तौर पर खनन माफिया ने हमला कर दिया। आरोपियों पर अधिकारियों के साथ मारपीट, मोबाइल फोन छीनने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। सहायक खनन अभियंता की शिकायत पर सेक्टर-27 थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.

see more..

हरियाणा में राज्य डेटा की सुरक्षा मजबूत करने पर साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित

10 Jul 2026 | 8:35 PM

चंडीगढ़, 10 जुलाई (वार्ता ) हरियाणा सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग (डीआईटेक) और नागरिक संसाधन सूचना विभाग (सीआरआईडी) ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से चंडीगढ़ में "राज्य डेटा के लिए साइबर सुरक्षा ढांचे को मजबूत करना" विषय पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया।.

see more..

हरियाणा में पूर्व सीएपीएफ कर्मियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

10 Jul 2026 | 8:33 PM

चंडीगढ़, 10 जुलाई (वार्ता ) हरियाणा सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के पूर्व कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा शुरू की है। सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जो पूर्व सीएपीएफ कर्मियों को पूर्व सैनिकों के समान विभिन्न कल्याणकारी लाभ प्रदान कर रहा है।.

see more..