Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:39 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


अमृतसर में पांच अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, एडीए ने की बड़ी कार्रवाई

अमृतसर, 12 जून (वार्ता) पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत अमृतसर विकास प्राधिकरण (एडीए) ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में विकसित की जा रही पांच अनधिकृत कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई एडीए के मुख्य प्रशासक नितेश कुमार जैन (आईएएस) और अतिरिक्त मुख्य प्रशासक इनायत (पीसीएस) के निर्देशों पर जिला नगर योजनाकार (रेगुलेटरी) विंग द्वारा की गयी।
जिला टाउन प्लानर अमलोक सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गांव बल्लकलां, पंडोरी वड़ैच स्थित मजीठा रोड तथा गांव बल्लखुर्द स्थित अमृतसर-फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर विकसित की जा रही पांच अवैध कॉलोनियों के खिलाफ पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन एक्ट (पापरा) 1995 के तहत कार्रवाई की गयी है। उन्होंने बताया कि संबंधित कॉलोनाइजरों को पहले नोटिस जारी कर निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश दिये गये थे, लेकिन इसके बावजूद मौके पर विकास कार्य लगातार जारी रखा गया। इसके चलते नौ जून 2026 को ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए और बाद में इन अवैध कॉलोनियों को तोड़ दिया गया।
अधिकारियों के अनुसार कुछ मामलों में पुलिस बल की कमी और स्थानीय लोगों की भीड़ के कारण कार्रवाई में कठिनाइयां आईं, फिर भी उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार अभियान जारी रखा गया। गांव बल्लखुर्द में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ विभाग कई बार निर्माण कार्य रुकवा चुका था, लेकिन कॉलोनाइजरों द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए काम जारी रखा गया। इसके बाद दोबारा कार्रवाई करते हुए कॉलोनी के निर्माण को ध्वस्त किया गया।
जिला टाउन प्लानर ने स्पष्ट किया कि पापरा एक्ट-1995 में वर्ष 2024 में किये गये संशोधन के अनुसार अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ पांच से 10 वर्ष तक की कैद और 25 लाख रुपये से लेकर पांच करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इस संबंध में भूमि मालिकों और कॉलोनाइजरों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग को भी राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर पत्र भेजा जा रहा है।
एडीए के रेगुलेटरी विंग ने आम जनता से अपील की कि किसी भी प्लॉट या संपत्ति की खरीद से पहले यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कॉलोनी को पुड्डा/एडीए से वैध मंजूरी प्राप्त है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि किसी भी विज्ञापन के आधार पर प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की स्वीकृति संबंधी दस्तावेज अवश्य जांचें और अमृतसर विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध अनधिकृत कॉलोनियों की सूची भी देखें।
अधिकारियों ने यह भी कहा कि जिले में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले संबंधित विभाग से आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करना अनिवार्य है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी परेशानी या आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

पावर ग्रिड के विरोध में किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ने का दावा

15 Jul 2026 | 7:18 PM

भिवानी, 15 जुलाई (वार्ता) हरियाणा के भिवानी तोशाम मंडल कार्यालय के सामने पावर ग्रिड परियोजना के विरोध में किसानों का धरना बुधवार को 30वें दिन भी जारी रहा। धरने को समर्थन देने कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी पहुंचे। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पहले भी उनके साथ थी और आगे भी हर संघर्ष में साथ खड़ी रहेगी।.

see more..

सांसद निधि से बने शेड और सोलर लाइटें जनता को समर्पित

15 Jul 2026 | 7:16 PM

चंडीगढ़, 15 जुलाई (वार्ता) केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने बुधवार को शहर की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया। उन्होंने सेक्टर-41 स्थित कृष्णा मार्केट में सांसद निधि से बनाए गए नए शेड तथा राम दरबार में स्थापित सोलर लाइटों का लोकार्पण किया।.

see more..

ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता: अर्पित संगल

15 Jul 2026 | 7:13 PM

सिरसा, 15 जुलाई (वार्ता) हरियाणा में सिरसा अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी संस्थानों में स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध होनी चाहिए। .

see more..

नमस्ते' कार्यक्रम के तहत कचरा बीनने वालों को वितरित की गयीं सुरक्षा किट

15 Jul 2026 | 7:11 PM

सोनीपत, 15 जुलाई (वार्ता) केन्द्र सरकार के 'नमस्ते' कार्यक्रम के तहत सोनीपत नगर निगम ने कचरा बीनने वालों के लिए सुरक्षा किट वितरण समारोह आयोजित किया। इस दौरान महापौर राजीव जैन ने लाभार्थियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट वितरित की।.

see more..

जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में 16 से 19 जुलाई तक जादूगर सम्राट शंकर के नि:शुल्क शो

15 Jul 2026 | 7:07 PM

सोनीपत, 15 जुलाई (वार्ता) हरियाणा में सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अमृत काल जागरूकता अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जादूगर सम्राट शंकर 16 से 19 जुलाई तक जीवीएम गर्ल्स कॉलेज, मुरथल रोड में चार दिवसीय जादू शो प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन दो नि:शुल्क शो दोपहर बाद एक बजे और शाम सात बजे आयोजित किये जाएंगे।.

see more..