Saturday, Jul 11 2026 | Time 07:50 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


भारतीय नाविकों की मौत पर मोदी सरकार की चुप्पी क्यों: रंधावा

चंडीगढ़, 12 जून (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भारतीय नाविकों की मौत और भारतीय जहाजों पर हुए हमलों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि यह मामला केवल एक अंतरराष्ट्रीय घटना नहीं, बल्कि भारत की संप्रभुता, नागरिकों की सुरक्षा तथा राष्ट्रीय सम्मान से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।
श्री रंधावा ने शुक्रवार को कहा कि चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद का मुद्दा प्रमुखता से उठाती है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्वभर में भारत को "विश्वगुरु" बनाने की बात करते हैं, लेकिन जब भारतीय नागरिकों के शव ताबूतों में वापस आते हैं तो सरकार की आवाज़ सुनाई नहीं देती। उन्होंने कहा कि यह चुप्पी सरकार की प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि पिछले चार दिनों के दौरान विदेशी सैन्य कार्रवाइयों में तीन जहाजों पर हमले हुए, जिनमें भारतीय नाविकों की मौत हुई । इसके बावजूद केंद्र सरकार की ओर से कोई ठोस बयान सामने नहीं आया और न ही जिम्मेदार पक्षों को जवाबदेह ठहराने की कोई स्पष्ट पहल दिखाई दी है।
श्री रंधावा ने कहा कि यदि किसी विदेशी शक्ति की कार्रवाई में भारतीय नागरिकों की जान जाती है तो भारत सरकार का संवैधानिक और नैतिक दायित्व बनता है कि वह कड़ा विरोध दर्ज कराए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करे। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की चुप्पी यह संकेत देती है कि वह भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी राजनीतिक गणनाओं में उलझी हुई है। उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि अब तक इस मामले में कौन-कौन से कूटनीतिक कदम उठाए गए हैं। क्या संबंधित देशों से जवाब मांगा गया है? क्या प्रभावित परिवारों को कोई सहायता या आश्वासन दिया गया है? यदि नहीं, तो सरकार किस बात का इंतजार कर रही है?
श्री रंधावा ने मांग की कि केंद्र सरकार संसद और देश की जनता के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करे।इसके साथ ही मृतक भारतीय नाविकों के परिवारों को उचित मुआवजा और हर संभव सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने भारतीय जहाजों और समुद्री कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी और ठोस कदम उठाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों पर सरकार को स्पष्ट, जवाबदेह और सक्रिय रुख अपनाना चाहिए, ताकि देशवासियों का भरोसा बना रहे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा मजबूत हो।
ठाकुर जितेन्द्र
वार्ता
More News

हिमाचल प्रदेश आपदाओं से निपटने के लिए सुरक्षित बुनियादी ढांचे में निवेश करेगा 3,500 करोड़ रुपये

10 Jul 2026 | 8:47 PM

शिमला, 10 जुलाई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य सरकार प्राकृतिक आपदाओं को सहने और जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाले भविष्य के नुकसान को कम करने की राज्य की क्षमता को बढ़ाने के लिए 3,500 करोड़ रुपये का आपदा-सुरक्षित बुनियादी ढांचा विकसित करेगी।.

see more..

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला मौके पर मौत बस छोड़कर चालक फरार

10 Jul 2026 | 8:42 PM

सोनीपत, 10 जुलाई (वार्ता) हरियाणा के सोनीपत के खरखोदा क्षेत्र में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार बस की टक्कर से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक बस के नीचे फंस गई, जिसके कारण चालक बस को घटनास्थल पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..

अवैध खनन पर छापेमारी के दौरान प्रवर्तन टीम पर हमला, दो के खिलाफ नामजद मामला दर्ज

10 Jul 2026 | 8:41 PM

सोनीपत, 10 जुलाई (वार्ता) हरियाणा के सोनीपत जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची खान एवं भूविज्ञान विभाग की प्रवर्तन टीम पर कथित तौर पर खनन माफिया ने हमला कर दिया। आरोपियों पर अधिकारियों के साथ मारपीट, मोबाइल फोन छीनने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। सहायक खनन अभियंता की शिकायत पर सेक्टर-27 थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.

see more..

हरियाणा में राज्य डेटा की सुरक्षा मजबूत करने पर साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित

10 Jul 2026 | 8:35 PM

चंडीगढ़, 10 जुलाई (वार्ता ) हरियाणा सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग (डीआईटेक) और नागरिक संसाधन सूचना विभाग (सीआरआईडी) ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से चंडीगढ़ में "राज्य डेटा के लिए साइबर सुरक्षा ढांचे को मजबूत करना" विषय पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया।.

see more..

हरियाणा में पूर्व सीएपीएफ कर्मियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

10 Jul 2026 | 8:33 PM

चंडीगढ़, 10 जुलाई (वार्ता ) हरियाणा सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के पूर्व कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा शुरू की है। सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जो पूर्व सीएपीएफ कर्मियों को पूर्व सैनिकों के समान विभिन्न कल्याणकारी लाभ प्रदान कर रहा है।.

see more..