Tuesday, Aug 18 2026 | Time 05:07 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


भाजपा कार्यालय गुरुकमल में मनेगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

चंडीगढ़, 04 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रविवार को गुरुग्राम स्थित पार्टी कार्यालय गुरुकमल में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती भव्य रूप से मनाएगी।
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े और हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि समारोह में डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय एकता और अखंडता से जुड़े विचारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा तथा उनके आदर्श आज भी भाजपा की वैचारिक प्रेरणा हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया जाना डॉ. मुखर्जी के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। देश आज उनके बताए मार्ग पर चलते हुए ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के लक्ष्य की ओर अग्रसर है।
श्री अरविंद सैनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता रविवार को सबसे पहले फरीदाबाद पहुंचेंगी, जहां प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन करेंगे। इसके बाद वह गुरुग्राम स्थित गुरुकमल कार्यालय में आयोजित जयंती समारोह में भाग लेंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहने की संभावना है।
अमित , जांगिड़
वार्ता
More News

हरियाणा को अग्रणी विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए औद्योगिक परियोजनाओं में तेजी-नायब सैनी

17 Aug 2026 | 8:51 PM

चंडीगढ़, 17 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश को देश के अग्रणी विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं को गति दे रही है। .

see more..

किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए-महेश कुमार

17 Aug 2026 | 8:35 PM

भिवानी 17 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के पंचायत भवन में भिवानी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की समीक्षा को लेकर एईआरओ, सुपरवाइजर एवं बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम महेश कुमार ने की।.

see more..

खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ का मशाल मार्च 18 अगस्त को मोहाली पहुंचेगा

17 Aug 2026 | 8:33 PM

मोहाली 17 अगस्त (वार्ता) पंजाब के मोहाली मे खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के चौथे वर्ष के मशाल मार्च का 18 अगस्त को मोहाली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। मशाल मार्च सुबह नौ बजे चुन्नी कलां से जिले में प्रवेश करेगा। इसके बाद लांडरां, सीजीसी चंडीगढ़ और सेक्टर-78/79 की लाइटों से होते हुए जिला खेल परिसर, सेक्टर-78, मोहाली पहुंचेगा। सेक्टर-78/79 की लाइटों से मशाल मार्च को पैदल यात्रा के माध्यम से खेल परिसर तक लाया जाएगा।.

see more..

चंडीगढ़ में हरियाणा रोडवेज बस के कार को टक्कर मारने से एक व्यक्ति घायल

17 Aug 2026 | 8:31 PM

चंडीगढ़ 17 अगस्त (वार्ता) चंडीगढ़ सेक्टर-32 में सोमवार को तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज बस ने एक कार को टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। .

see more..

23-24 अगस्त को मुंबई में होगा ‘हैपनिंग हरियाणा’ रोडशो

17 Aug 2026 | 8:26 PM

चंडीगढ़ 17 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से 23 और 24 अगस्त को मुंबई में ‘हैपनिंग हरियाणा’ रोडशो का आयोजन किया जाएगा। .

see more..