Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:44 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


अमृतसर में दो नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त, 13 किलोग्राम हेरोइन बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर, 06 जुलाई (वार्ता) पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग, अमृतसर ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग ऑपरेशनों में दो अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस दौरान 13 किलोग्राम हेरोइन बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विभिन्न स्थानों से हेरोइन की खेप उठाकर पंजाब के अलग-अलग इलाकों में तस्करों और अन्य लोगों तक इसकी आपूर्ति करते थे। पुलिस का मानना है कि आरोपी संगठित नशा तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हैं।
इस संबंध में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर थाने में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि तस्करी नेटवर्क के आगे और पीछे के सभी लिंक, इसमें शामिल अन्य आरोपियों की पहचान तथा पूरे सप्लाई चेन का पर्दाफाश किया जा सके।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

मोहाली पहुंची 'खेडां वतन पंजाब दियां' की मशाल खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

18 Aug 2026 | 1:55 PM

मोहाली 18 अगस्त (वार्ता) पंजाब सरकार की ओर से आयोजित 'खेडां वतन पंजाब दियां-सीजन 4' की मशाल मंगलवार को मोहाली पहुंची। मोहाली के सेक्टर-79 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।.

see more..

करनाल में सफाई कर्मचारियों ने निगम कार्यालय पर जड़ा ताला, दो घंटे बंद रहा कार्यालय

18 Aug 2026 | 1:25 PM

करनाल, 18 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के करनाल में करीब दो सप्ताह से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल और धरना-प्रदर्शन कर रहे नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को विरोध जताते हुए निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। राज्य कमेटी के आह्वान पर कर्मचारियों ने करीब दो घंटे तक कार्यालय बंद रखकर सरकार के खिलाफ रोष जताया।.

see more..

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए 21 अगस्त के पंजाब बंद का एसजीपीसी ने किया समर्थन

18 Aug 2026 | 1:09 PM

अमृतसर, 18 अगस्त (वार्ता) शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा 21 अगस्त 2026 को दिये गये पंजाब बंद के आह्वान का समर्थन किया है। .

see more..

ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स में फ्लाइट लेफ्टिनेंट बने सिख अर्शदीप सिंह को जत्थेदार गड़गज्ज ने दी बधाई

18 Aug 2026 | 12:50 PM

अमृतसर, 18 अगस्त (वार्ता) श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) में फ्लाइट लेफ्टिनेंट का पद हासिल करने वाले साउथॉल निवासी पंजाबी मूल के सिख अर्शदीप सिंह और उनके माता-पिता जगदीप सिंह तथा गगनदीप कौर को बधाई दी है।.

see more..
हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में भारी बारिश का पूर्वानुमान, हिमाचल में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी

हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में भारी बारिश का पूर्वानुमान, हिमाचल में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी

18 Aug 2026 | 10:42 AM

पंचकूला, 18 अगस्त(वार्ता ) उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की सक्रियता बनी रहने के बीच हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में 18 अगस्त और फिर 21 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है, जबकि पंजाब में 18 और 19 अगस्त को भारी वर्षा हो सकती है। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की ओर से 18 अगस्त को सुबह 8.35 बजे जारी अखिल भारतीय मौसम सारांश एवं पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार पंजाब में 18 अगस्त को कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

see more..