Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:00 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


55.35 करोड़ रुपए के फर्जी बिलिंग रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 8.35 करोड़ की फर्जी आईटीसी का खुलासा: चीमा

चंडीगढ़, 09 जुलाई (वार्ता) पंजाब सरकार के राज्य कर विभाग ने 55.35 करोड़ रुपए के फर्जी बिलिंग रैकेट का पर्दाफाश करते हुए जालंधर स्थित एक फर्म के मालिक को गिरफ्तार किया है।
पंजाब के वित्त, आबकारी एवं कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने गुरुवार को बताया कि इस कार्रवाई से लगभग 8.35 करोड़ रुपए की फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के जरिये किये जा रहे गलत आईजीएसटी रिफंड दावों पर रोक लगायी गयी है।
श्री चीमा ने बताया कि राज्य जीएसटी विभाग ने जालंधर की एम/एस रामसन्स कॉरपोरेशन के मालिक भूपिंदर शर्मा को पंजाब जीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 69 के तहत गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बिना किसी वास्तविक माल की आपूर्ति किये फर्जी जीएसटी बिल जारी कर बड़े स्तर पर फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का कारोबार चला रहा था। जांच के अनुसार, फर्म ने करीब 55.35 करोड़ रुपये की फर्जी बिलिंग की, जिसके आधार पर लगभग 8.35 करोड़ रुपये की फर्जी आईटीसी विभिन्न कंपनियों को उपलब्ध करायी गयी। इस आईटीसी का इस्तेमाल कुछ विनिर्माण इकाइयों द्वारा निर्यात पर आईजीएसटी रिफंड लेने के लिए किया गया, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचा।
वित्त मंत्री ने बताया कि पुख्ता सबूत मिलने के बाद राज्य कर विभाग की टीम ने नौ जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़े अपराध पंजाब जीएसटी अधिनियम के तहत संज्ञेय और गैर-जमानती हैं। उन्होंने कहा कि जांच जारी है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लाभार्थियों, फर्जी आईटीसी के पूरे नेटवर्क तथा कर चोरी की वास्तविक राशि का पता लगाया जा रहा है। जांच में शामिल पाये जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर चोरी, फर्जी बिलिंग और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ईमानदार करदाताओं के हितों की रक्षा और सरकारी राजस्व को सुरक्षित रखने के लिए विभाग आधुनिक डेटा एनालिटिक्स, खुफिया सूचनाओं और समन्वित जांच के जरिए ऐसे नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई करता रहेगा। ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

करनाल में सफाई कर्मचारियों ने निगम कार्यालय पर जड़ा ताला, दो घंटे बंद रहा कार्यालय

18 Aug 2026 | 1:25 PM

करनाल, 18 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के करनाल में करीब दो सप्ताह से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल और धरना-प्रदर्शन कर रहे नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को विरोध जताते हुए निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। राज्य कमेटी के आह्वान पर कर्मचारियों ने करीब दो घंटे तक कार्यालय बंद रखकर सरकार के खिलाफ रोष जताया।.

see more..

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए 21 अगस्त के पंजाब बंद का एसजीपीसी ने किया समर्थन

18 Aug 2026 | 1:09 PM

अमृतसर, 18 अगस्त (वार्ता) शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा 21 अगस्त 2026 को दिये गये पंजाब बंद के आह्वान का समर्थन किया है। .

see more..

ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स में फ्लाइट लेफ्टिनेंट बने सिख अर्शदीप सिंह को जत्थेदार गड़गज्ज ने दी बधाई

18 Aug 2026 | 12:50 PM

अमृतसर, 18 अगस्त (वार्ता) श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) में फ्लाइट लेफ्टिनेंट का पद हासिल करने वाले साउथॉल निवासी पंजाबी मूल के सिख अर्शदीप सिंह और उनके माता-पिता जगदीप सिंह तथा गगनदीप कौर को बधाई दी है।.

see more..
हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में भारी बारिश का पूर्वानुमान, हिमाचल में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी

हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में भारी बारिश का पूर्वानुमान, हिमाचल में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी

18 Aug 2026 | 10:42 AM

पंचकूला, 18 अगस्त(वार्ता ) उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की सक्रियता बनी रहने के बीच हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में 18 अगस्त और फिर 21 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है, जबकि पंजाब में 18 और 19 अगस्त को भारी वर्षा हो सकती है। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की ओर से 18 अगस्त को सुबह 8.35 बजे जारी अखिल भारतीय मौसम सारांश एवं पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार पंजाब में 18 अगस्त को कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

see more..

हरियाणा में सौर ऊर्जा ने पकड़ी रफ्तार, अक्षय ऊर्जा क्षमता 3,206 मेगावाट के पार

18 Aug 2026 | 9:09 AM

पंचकूला, 18 अगस्त (वार्ता) हरियाणा में अक्षय ऊर्जा के विस्तार में सौर ऊर्जा सबसे बड़े स्रोत के रूप में उभरी है। प्रदेश की कुल स्थापित अक्षय ऊर्जा क्षमता 30 जून, 2026 तक बढ़कर 3,206.56 मेगावाट हो गई है। इसमें अकेले सौर ऊर्जा की क्षमता 2,802.18 मेगावाट है। इसके अलावा जैव ऊर्जा की स्थापित क्षमता 330.88 मेगावाट और लघु जल विद्युत परियोजनाओं की क्षमता 73.50 मेगावाट तक पहुंच गई है।.

see more..