Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:31 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


सुल्तानपुर लोधी स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में तेजी लायें, समय पर पूरा करें कार्य: आकाश बंसल

कपूरथला, 09 जुलाई (वार्ता) पंजाब में कपूरथला के उपायुक्त आकाश बंसल ने सुल्तानपुर लोधी में चल रही स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाये, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर जनता को उनका लाभ मिल सके।
जिला प्रशासनिक परिसर में गुरुवार को आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत चल रहे विभिन्न विकास एवं आधारभूत ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पीईडीए), नगर परिषद, सिंचाई विभाग तथा पंजाब जलापूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाये रखने और सभी लंबित कार्य पूरे होने तक प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
श्री बंसल ने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, नागरिक सुविधाओं में सुधार करना और लोगों को बेहतर सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को गुणवत्ता मानकों से कोई समझौता किये बिना सभी कार्य तय समय में पूरा करने के निर्देश दिये।
उपायुक्त ने ड्रेनेज विभाग को भी मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से बचने के लिए नालों की समय पर सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न विभागों के बीच समन्वय से जुड़ी समस्याओं और अन्य बाधाओं का तत्काल समाधान करने को कहा तथा चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी या लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत 11 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि नौ परियोजनाओं पर कार्य जारी है और दो परियोजनाएं निविदा (टेंडर) प्रक्रिया में हैं। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को सभी परियोजनाओं की नियमित फील्ड मॉनिटरिंग और निरीक्षण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

करनाल में सफाई कर्मचारियों ने निगम कार्यालय पर जड़ा ताला, दो घंटे बंद रहा कार्यालय

18 Aug 2026 | 1:25 PM

करनाल, 18 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के करनाल में करीब दो सप्ताह से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल और धरना-प्रदर्शन कर रहे नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को विरोध जताते हुए निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। राज्य कमेटी के आह्वान पर कर्मचारियों ने करीब दो घंटे तक कार्यालय बंद रखकर सरकार के खिलाफ रोष जताया।.

see more..

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए 21 अगस्त के पंजाब बंद का एसजीपीसी ने किया समर्थन

18 Aug 2026 | 1:09 PM

अमृतसर, 18 अगस्त (वार्ता) शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा 21 अगस्त 2026 को दिये गये पंजाब बंद के आह्वान का समर्थन किया है। .

see more..

ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स में फ्लाइट लेफ्टिनेंट बने सिख अर्शदीप सिंह को जत्थेदार गड़गज्ज ने दी बधाई

18 Aug 2026 | 12:50 PM

अमृतसर, 18 अगस्त (वार्ता) श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) में फ्लाइट लेफ्टिनेंट का पद हासिल करने वाले साउथॉल निवासी पंजाबी मूल के सिख अर्शदीप सिंह और उनके माता-पिता जगदीप सिंह तथा गगनदीप कौर को बधाई दी है।.

see more..
हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में भारी बारिश का पूर्वानुमान, हिमाचल में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी

हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में भारी बारिश का पूर्वानुमान, हिमाचल में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी

18 Aug 2026 | 10:42 AM

पंचकूला, 18 अगस्त(वार्ता ) उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की सक्रियता बनी रहने के बीच हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में 18 अगस्त और फिर 21 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है, जबकि पंजाब में 18 और 19 अगस्त को भारी वर्षा हो सकती है। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की ओर से 18 अगस्त को सुबह 8.35 बजे जारी अखिल भारतीय मौसम सारांश एवं पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार पंजाब में 18 अगस्त को कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

see more..

हरियाणा में सौर ऊर्जा ने पकड़ी रफ्तार, अक्षय ऊर्जा क्षमता 3,206 मेगावाट के पार

18 Aug 2026 | 9:09 AM

पंचकूला, 18 अगस्त (वार्ता) हरियाणा में अक्षय ऊर्जा के विस्तार में सौर ऊर्जा सबसे बड़े स्रोत के रूप में उभरी है। प्रदेश की कुल स्थापित अक्षय ऊर्जा क्षमता 30 जून, 2026 तक बढ़कर 3,206.56 मेगावाट हो गई है। इसमें अकेले सौर ऊर्जा की क्षमता 2,802.18 मेगावाट है। इसके अलावा जैव ऊर्जा की स्थापित क्षमता 330.88 मेगावाट और लघु जल विद्युत परियोजनाओं की क्षमता 73.50 मेगावाट तक पहुंच गई है।.

see more..