Tuesday, Aug 18 2026 | Time 13:57 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


हरियाणा में राज्य डेटा की सुरक्षा मजबूत करने पर साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित

चंडीगढ़, 10 जुलाई (वार्ता ) हरियाणा सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग (डीआईटेक) और नागरिक संसाधन सूचना विभाग (सीआरआईडी) ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से चंडीगढ़ में "राज्य डेटा के लिए साइबर सुरक्षा ढांचे को मजबूत करना" विषय पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया।
कार्यशाला की अध्यक्षता डीआईटेक के निदेशक समवर्तक सिंह खंगवाल ने की। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा को शासन और सेवा वितरण का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए। सुरक्षित डिजिटल ढांचा, नागरिकों के डेटा की सुरक्षा, विभागों के बीच बेहतर समन्वय, नई तकनीकों को अपनाने और क्षमता निर्माण पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यशाला में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा , राष्ट्रीय सूचना केंद्र , हरियाणा पुलिस, बिजली विभाग तथा निजी क्षेत्र के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस दौरान उभरते साइबर खतरों, डेटा गवर्नेंस, साइबर अपराध रोकथाम, डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, सुरक्षा मानकों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सुरक्षित आईटी अवसंरचना जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यशाला में हरियाणा सरकार की प्रस्तावित 'हरियाणा डिजिटल कवच' पहल पर भी विचार-विमर्श किया गया, जिसका उद्देश्य सरकारी विभागों के लिए 24गुणा7 साइबर निगरानी, खतरे की पहचान, त्वरित प्रतिक्रिया, नियमित सुरक्षा ऑडिट और अनिवार्य सुरक्षा मानकों को लागू करना है।
अधिकारियों ने विभिन्न तकनीकी सत्रों और समूह चर्चाओं में साइबर सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों, सर्वोत्तम प्रथाओं और सुधार संबंधी सुझाव साझा किए। इन सिफारिशों को राज्य के साइबर सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा नीति के लिए भी उपयोगी माना गया।
कार्यशाला के समापन पर सभी विभागों ने बेहतर समन्वय, ज्ञान साझाकरण, क्षमता निर्माण और आधुनिक साइबर सुरक्षा उपायों को अपनाकर हरियाणा में सुरक्षित एवं नागरिक-केंद्रित डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने का संकल्प दोहराया।
अमित सैनी
वार्ता
More News

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए 21 अगस्त के पंजाब बंद का एसजीपीसी ने किया समर्थन

18 Aug 2026 | 1:09 PM

अमृतसर, 18 अगस्त (वार्ता) शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा 21 अगस्त 2026 को दिये गये पंजाब बंद के आह्वान का समर्थन किया है। .

see more..

ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स में फ्लाइट लेफ्टिनेंट बने सिख अर्शदीप सिंह को जत्थेदार गड़गज्ज ने दी बधाई

18 Aug 2026 | 12:50 PM

अमृतसर, 18 अगस्त (वार्ता) श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) में फ्लाइट लेफ्टिनेंट का पद हासिल करने वाले साउथॉल निवासी पंजाबी मूल के सिख अर्शदीप सिंह और उनके माता-पिता जगदीप सिंह तथा गगनदीप कौर को बधाई दी है।.

see more..
हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में भारी बारिश का पूर्वानुमान, हिमाचल में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी

हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में भारी बारिश का पूर्वानुमान, हिमाचल में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी

18 Aug 2026 | 10:42 AM

पंचकूला, 18 अगस्त(वार्ता ) उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की सक्रियता बनी रहने के बीच हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में 18 अगस्त और फिर 21 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है, जबकि पंजाब में 18 और 19 अगस्त को भारी वर्षा हो सकती है। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की ओर से 18 अगस्त को सुबह 8.35 बजे जारी अखिल भारतीय मौसम सारांश एवं पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार पंजाब में 18 अगस्त को कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

see more..

हरियाणा में सौर ऊर्जा ने पकड़ी रफ्तार, अक्षय ऊर्जा क्षमता 3,206 मेगावाट के पार

18 Aug 2026 | 9:09 AM

पंचकूला, 18 अगस्त (वार्ता) हरियाणा में अक्षय ऊर्जा के विस्तार में सौर ऊर्जा सबसे बड़े स्रोत के रूप में उभरी है। प्रदेश की कुल स्थापित अक्षय ऊर्जा क्षमता 30 जून, 2026 तक बढ़कर 3,206.56 मेगावाट हो गई है। इसमें अकेले सौर ऊर्जा की क्षमता 2,802.18 मेगावाट है। इसके अलावा जैव ऊर्जा की स्थापित क्षमता 330.88 मेगावाट और लघु जल विद्युत परियोजनाओं की क्षमता 73.50 मेगावाट तक पहुंच गई है।.

see more..

लोबसांग पालदेन के सम्मान में धर्मशाला में शांतिपूर्ण मार्च निकालेगा तिब्बती नेतृत्व

18 Aug 2026 | 12:15 AM

धर्मशाला, 17 अगस्त (वार्ता) 17वीं काशाग (केन्द्रीय तिब्बती प्रशासन की कार्यकारिणी) और 18वीं निर्वासित तिब्बती संसद संयुक्त रूप से 20 अगस्त को धर्मशाला में एक शांतिपूर्ण मार्च का आयोजन करेगी। .

see more..