Tuesday, Aug 18 2026 | Time 05:31 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


सैनी ने कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाने के दिये निर्देश

चंडीगढ़, 13 जुलाई (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर में राज्य के विभिन्न बोर्डों और निगमों के नवनियुक्त अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों को नयी जिम्मेदारियों के लिए बधाई
दी और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड और निगम सरकार तथा जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने निर्देश दिये कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही हरियाणा सरकार की प्राथमिकता है तथा सभी बोर्ड और निगम इसी भावना के साथ कार्य करें।
श्री सैनी ने कहा कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पूरी ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों में जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करते हुए सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी नीतियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में सक्रिय भूमिका निभायें।
बैठक में मुख्यमंत्री के ओएसडी भरत भूषण भारती, विशेष अधिकारी (शिकायत निवारण) सतीश पूनिया, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष वेदपाल तथा विभिन्न बोर्डों और निगमों के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।
श्रवण
वार्ता
More News

हरियाणा को अग्रणी विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए औद्योगिक परियोजनाओं में तेजी-नायब सैनी

17 Aug 2026 | 8:51 PM

चंडीगढ़, 17 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश को देश के अग्रणी विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं को गति दे रही है। .

see more..

किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए-महेश कुमार

17 Aug 2026 | 8:35 PM

भिवानी 17 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के पंचायत भवन में भिवानी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की समीक्षा को लेकर एईआरओ, सुपरवाइजर एवं बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम महेश कुमार ने की।.

see more..

खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ का मशाल मार्च 18 अगस्त को मोहाली पहुंचेगा

17 Aug 2026 | 8:33 PM

मोहाली 17 अगस्त (वार्ता) पंजाब के मोहाली मे खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के चौथे वर्ष के मशाल मार्च का 18 अगस्त को मोहाली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। मशाल मार्च सुबह नौ बजे चुन्नी कलां से जिले में प्रवेश करेगा। इसके बाद लांडरां, सीजीसी चंडीगढ़ और सेक्टर-78/79 की लाइटों से होते हुए जिला खेल परिसर, सेक्टर-78, मोहाली पहुंचेगा। सेक्टर-78/79 की लाइटों से मशाल मार्च को पैदल यात्रा के माध्यम से खेल परिसर तक लाया जाएगा।.

see more..

चंडीगढ़ में हरियाणा रोडवेज बस के कार को टक्कर मारने से एक व्यक्ति घायल

17 Aug 2026 | 8:31 PM

चंडीगढ़ 17 अगस्त (वार्ता) चंडीगढ़ सेक्टर-32 में सोमवार को तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज बस ने एक कार को टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। .

see more..

23-24 अगस्त को मुंबई में होगा ‘हैपनिंग हरियाणा’ रोडशो

17 Aug 2026 | 8:26 PM

चंडीगढ़ 17 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से 23 और 24 अगस्त को मुंबई में ‘हैपनिंग हरियाणा’ रोडशो का आयोजन किया जाएगा। .

see more..