Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:33 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 30 किलो हेरोइन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर, 14 जुलाई (वार्ता) पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग, अमृतसर ने सीमा पार संचालित एक बड़े नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए लगभग 150 करोड़ रुपए की 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर, जो सीमा पार सक्रिय नशा तस्करों से जुड़ा हुआ है, के निर्देशों पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पंजाब के विभिन्न स्थानों से हेरोइन की खेप उठाकर आगे अन्य तस्करों और सप्लायरों तक पहुंचाने का काम करते थे।
इस संबंध में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। श्री यादव ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। जांच के दौरान इस नेटवर्क की फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं, ताकि पूरे तस्करी नेटवर्क और सप्लाई चेन का खुलासा किया जा सके। उन्होंने कहा कि सीमा पार से संचालित नशा तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और राज्य को नशामुक्त एवं सुरक्षित पंजाब बनाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

करनाल में सफाई कर्मचारियों ने निगम कार्यालय पर जड़ा ताला, दो घंटे बंद रहा कार्यालय

18 Aug 2026 | 1:25 PM

करनाल, 18 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के करनाल में करीब दो सप्ताह से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल और धरना-प्रदर्शन कर रहे नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को विरोध जताते हुए निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। राज्य कमेटी के आह्वान पर कर्मचारियों ने करीब दो घंटे तक कार्यालय बंद रखकर सरकार के खिलाफ रोष जताया।.

see more..

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए 21 अगस्त के पंजाब बंद का एसजीपीसी ने किया समर्थन

18 Aug 2026 | 1:09 PM

अमृतसर, 18 अगस्त (वार्ता) शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा 21 अगस्त 2026 को दिये गये पंजाब बंद के आह्वान का समर्थन किया है। .

see more..

ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स में फ्लाइट लेफ्टिनेंट बने सिख अर्शदीप सिंह को जत्थेदार गड़गज्ज ने दी बधाई

18 Aug 2026 | 12:50 PM

अमृतसर, 18 अगस्त (वार्ता) श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) में फ्लाइट लेफ्टिनेंट का पद हासिल करने वाले साउथॉल निवासी पंजाबी मूल के सिख अर्शदीप सिंह और उनके माता-पिता जगदीप सिंह तथा गगनदीप कौर को बधाई दी है।.

see more..
हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में भारी बारिश का पूर्वानुमान, हिमाचल में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी

हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में भारी बारिश का पूर्वानुमान, हिमाचल में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी

18 Aug 2026 | 10:42 AM

पंचकूला, 18 अगस्त(वार्ता ) उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की सक्रियता बनी रहने के बीच हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में 18 अगस्त और फिर 21 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है, जबकि पंजाब में 18 और 19 अगस्त को भारी वर्षा हो सकती है। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की ओर से 18 अगस्त को सुबह 8.35 बजे जारी अखिल भारतीय मौसम सारांश एवं पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार पंजाब में 18 अगस्त को कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

see more..

हरियाणा में सौर ऊर्जा ने पकड़ी रफ्तार, अक्षय ऊर्जा क्षमता 3,206 मेगावाट के पार

18 Aug 2026 | 9:09 AM

पंचकूला, 18 अगस्त (वार्ता) हरियाणा में अक्षय ऊर्जा के विस्तार में सौर ऊर्जा सबसे बड़े स्रोत के रूप में उभरी है। प्रदेश की कुल स्थापित अक्षय ऊर्जा क्षमता 30 जून, 2026 तक बढ़कर 3,206.56 मेगावाट हो गई है। इसमें अकेले सौर ऊर्जा की क्षमता 2,802.18 मेगावाट है। इसके अलावा जैव ऊर्जा की स्थापित क्षमता 330.88 मेगावाट और लघु जल विद्युत परियोजनाओं की क्षमता 73.50 मेगावाट तक पहुंच गई है।.

see more..