Tuesday, Aug 18 2026 | Time 03:57 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


चंडीगढ़ के विकास से पंजाब, हरियाणा और हिमाचल को मिलेगा लाभ: मोदी

चंडीगढ़, 17 जुलाई (वार्ता) हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया और इस मौके पर कहा कि चंडीगढ़ का विकास केवल शहर तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आधुनिक तकनीक, मजबूत परिवहन व्यवस्था और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर लगातार निवेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे फैसले ले रही है, जिनका लाभ आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचेगा।
उन्होंने घोषणा की कि चंडीगढ़ में नये एमबीबीएस कॉलेज को मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही यहां पढ़ाई शुरू होगी। इससे मेडिकल शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र को अधिक डॉक्टर मिल सकेंगे। चंडीगढ़ शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार का प्रमुख केंद्र बन रहा है। इसी कड़ी में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज और गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर-46 में नये छात्रावासों का उद्घाटन किया गया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सेमीकंडक्टर और डीपफेक जैसी उभरती तकनीकों में भारत को वैश्विक नेतृत्व दिलाने में चंडीगढ़ के युवा और शिक्षकों की अहम भूमिका होगी।
उन्होंने कहा कि आईटी सिटी-ग्रीनफील्ड रोड परियोजना से मोहाली और खरड़ में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी, जबकि अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड हाईवे क्षेत्रीय संपर्क को और मजबूत करेगा। उन्होंने जींद से शुरू हुई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को भविष्य की स्वच्छ और आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
स्वास्थ्य क्षेत्र का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देशभर में 1.75 लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। ई-संजीवनी के माध्यम से लोग घर बैठे डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आयी है और विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार भारत में टीबी के मामलों में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गयी है।
कार्यक्रम में चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा सहित रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव चंडीगढ़ सीट से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
अमित.श्रवण
वार्ता
More News

हरियाणा को अग्रणी विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए औद्योगिक परियोजनाओं में तेजी-नायब सैनी

17 Aug 2026 | 8:51 PM

चंडीगढ़, 17 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश को देश के अग्रणी विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं को गति दे रही है। .

see more..

किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए-महेश कुमार

17 Aug 2026 | 8:35 PM

भिवानी 17 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के पंचायत भवन में भिवानी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की समीक्षा को लेकर एईआरओ, सुपरवाइजर एवं बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम महेश कुमार ने की।.

see more..

खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ का मशाल मार्च 18 अगस्त को मोहाली पहुंचेगा

17 Aug 2026 | 8:33 PM

मोहाली 17 अगस्त (वार्ता) पंजाब के मोहाली मे खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के चौथे वर्ष के मशाल मार्च का 18 अगस्त को मोहाली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। मशाल मार्च सुबह नौ बजे चुन्नी कलां से जिले में प्रवेश करेगा। इसके बाद लांडरां, सीजीसी चंडीगढ़ और सेक्टर-78/79 की लाइटों से होते हुए जिला खेल परिसर, सेक्टर-78, मोहाली पहुंचेगा। सेक्टर-78/79 की लाइटों से मशाल मार्च को पैदल यात्रा के माध्यम से खेल परिसर तक लाया जाएगा।.

see more..

चंडीगढ़ में हरियाणा रोडवेज बस के कार को टक्कर मारने से एक व्यक्ति घायल

17 Aug 2026 | 8:31 PM

चंडीगढ़ 17 अगस्त (वार्ता) चंडीगढ़ सेक्टर-32 में सोमवार को तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज बस ने एक कार को टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। .

see more..

23-24 अगस्त को मुंबई में होगा ‘हैपनिंग हरियाणा’ रोडशो

17 Aug 2026 | 8:26 PM

चंडीगढ़ 17 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से 23 और 24 अगस्त को मुंबई में ‘हैपनिंग हरियाणा’ रोडशो का आयोजन किया जाएगा। .

see more..