Tuesday, Aug 18 2026 | Time 13:23 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


झज्जर टोल के सिक्योरिटी ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, बचाने आए भतीजे के पैर में भी लगी गोली

झज्जर,19 जुलाई (वार्ता) हरियाणा के झज्जर-छारा सोनीपत टोल प्लाजा पर सिक्योरिटी ठेकेदार के रूप में कार्यरत 42 वर्षीय नीरज की शनिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपियों ने नीरज को फोन कर गांव के बाहर पार्टी के बहाने बुलाया था। उसके साथ उसका 24 वर्षीय भतीजा मंजीत भी गया था।
बताया जा रहा है कि मौके पर शराब और बीयर पार्टी चल रही थी। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया और आरोपियों ने नीरज पर तीन राउंड फायर कर दिए। बीच-बचाव करने पहुंचे मंजीत के पैर में भी गोली लगी।
घटना के बाद दोनों घायलों को तुरंत रोहतक के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। घायल मंजीत का इलाज जारी है। नीरज के शव का पोस्टमॉर्टम पीजीआई रोहतक में कराया गया
पुलिस ने घटनास्थल से शराब और बीयर की बोतलें बरामद की हैं। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि पहले सभी साथ बैठे थे जिसके बाद पुरानी रंजिश के चलते विवाद बढ़ा और फायरिंग हुई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
नीरज पिछले तीन वर्षों से अपने छोटे भाई के साथ टोल प्लाजा पर सिक्योरिटी ठेकेदारी का काम कर रहा था। वह अपने पीछे पत्नी दो बेटे और एक बेटी छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है जबकि गांव में भी तनाव व्याप्त है।
अमित सैनी
वार्ता
More News

ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स में फ्लाइट लेफ्टिनेंट बने सिख अर्शदीप सिंह को जत्थेदार गड़गज्ज ने दी बधाई

18 Aug 2026 | 12:50 PM

अमृतसर, 18 अगस्त (वार्ता) श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) में फ्लाइट लेफ्टिनेंट का पद हासिल करने वाले साउथॉल निवासी पंजाबी मूल के सिख अर्शदीप सिंह और उनके माता-पिता जगदीप सिंह तथा गगनदीप कौर को बधाई दी है।.

see more..
हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में भारी बारिश का पूर्वानुमान, हिमाचल में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी

हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में भारी बारिश का पूर्वानुमान, हिमाचल में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी

18 Aug 2026 | 10:42 AM

पंचकूला, 18 अगस्त(वार्ता ) उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की सक्रियता बनी रहने के बीच हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में 18 अगस्त और फिर 21 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है, जबकि पंजाब में 18 और 19 अगस्त को भारी वर्षा हो सकती है। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की ओर से 18 अगस्त को सुबह 8.35 बजे जारी अखिल भारतीय मौसम सारांश एवं पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार पंजाब में 18 अगस्त को कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

see more..

हरियाणा में सौर ऊर्जा ने पकड़ी रफ्तार, अक्षय ऊर्जा क्षमता 3,206 मेगावाट के पार

18 Aug 2026 | 9:09 AM

पंचकूला, 18 अगस्त (वार्ता) हरियाणा में अक्षय ऊर्जा के विस्तार में सौर ऊर्जा सबसे बड़े स्रोत के रूप में उभरी है। प्रदेश की कुल स्थापित अक्षय ऊर्जा क्षमता 30 जून, 2026 तक बढ़कर 3,206.56 मेगावाट हो गई है। इसमें अकेले सौर ऊर्जा की क्षमता 2,802.18 मेगावाट है। इसके अलावा जैव ऊर्जा की स्थापित क्षमता 330.88 मेगावाट और लघु जल विद्युत परियोजनाओं की क्षमता 73.50 मेगावाट तक पहुंच गई है।.

see more..

लोबसांग पालदेन के सम्मान में धर्मशाला में शांतिपूर्ण मार्च निकालेगा तिब्बती नेतृत्व

18 Aug 2026 | 12:15 AM

धर्मशाला, 17 अगस्त (वार्ता) 17वीं काशाग (केन्द्रीय तिब्बती प्रशासन की कार्यकारिणी) और 18वीं निर्वासित तिब्बती संसद संयुक्त रूप से 20 अगस्त को धर्मशाला में एक शांतिपूर्ण मार्च का आयोजन करेगी। .

see more..

हरियाणा को अग्रणी विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए औद्योगिक परियोजनाओं में तेजी-नायब सैनी

17 Aug 2026 | 8:51 PM

चंडीगढ़, 17 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश को देश के अग्रणी विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं को गति दे रही है। .

see more..