Tuesday, Aug 18 2026 | Time 13:25 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


हिमाचल: किन्नौर में बादल फटने से सांगला-चितकुल मार्ग बंद

शिमला, 19 जुलाई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बादल फटने के कारण आयी बाढ़ के कारण मसरंग के पास सांगला-चितकुल मार्ग बंद हो गया है।
प्रशासन ने परामर्श जारी कर स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को संवेदनशील इलाकों में यात्रा न करने की सलाह दी है।
भारी मानसूनी बारिश के बाद सांगला घाटी के रकछम इलाके में मसरंग के पास गरगे नाले में शनिवार शाम करीब पांच बजे अचानक यह बाढ़ आयी। बाढ़ के कारण बड़ी मात्रा में कीचड़, मलबा और बड़े पत्थर सांगला-चितकुल सड़क पर आ गए, जिससे दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गयी।
बाढ़ का पानी मसरंग में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) कैंप के पास तक पहुंच गया, जिससे वहां के आवासीय परिसर पर खतरा पैदा हो गया था। हालांकि, कैंप को किसी नुकसान या सुरक्षाकर्मियों के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
किन्नौर जिला प्रशासन के अनुसार, किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान या सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि जिले भर में बारिश जारी रहने के कारण स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि गरगे नाले के ऊपरी इलाकों में बादल फटने के कारण यह बाढ़ आयी है। मौसम केंद्र ने अगले कुछ दिनों में क्षेत्र में और अधिक बारिश का अनुमान जताया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को स्थिति सामान्य होने तक सांगला-चितकुल सड़क पर अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों से नदियों, नालों, खड्डों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करने को कहा गया है।
अधिकारियों ने कहा कि मौसम की स्थिति में सुधार होने और मशीनों व कर्मचारियों के लिए प्रभावित स्थल पर पहुंचना सुरक्षित होने के बाद सड़क को खोलने का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने जनता से सरकारी निर्देशों का पालन करने और किन्नौर तथा हिमाचल प्रदेश के अन्य हिस्सों में जारी मानसूनी गतिविधियों को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।
भारत, मधुकांत
वार्ता
More News

ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स में फ्लाइट लेफ्टिनेंट बने सिख अर्शदीप सिंह को जत्थेदार गड़गज्ज ने दी बधाई

18 Aug 2026 | 12:50 PM

अमृतसर, 18 अगस्त (वार्ता) श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) में फ्लाइट लेफ्टिनेंट का पद हासिल करने वाले साउथॉल निवासी पंजाबी मूल के सिख अर्शदीप सिंह और उनके माता-पिता जगदीप सिंह तथा गगनदीप कौर को बधाई दी है।.

see more..
हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में भारी बारिश का पूर्वानुमान, हिमाचल में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी

हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में भारी बारिश का पूर्वानुमान, हिमाचल में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी

18 Aug 2026 | 10:42 AM

पंचकूला, 18 अगस्त(वार्ता ) उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की सक्रियता बनी रहने के बीच हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में 18 अगस्त और फिर 21 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है, जबकि पंजाब में 18 और 19 अगस्त को भारी वर्षा हो सकती है। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की ओर से 18 अगस्त को सुबह 8.35 बजे जारी अखिल भारतीय मौसम सारांश एवं पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार पंजाब में 18 अगस्त को कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

see more..

हरियाणा में सौर ऊर्जा ने पकड़ी रफ्तार, अक्षय ऊर्जा क्षमता 3,206 मेगावाट के पार

18 Aug 2026 | 9:09 AM

पंचकूला, 18 अगस्त (वार्ता) हरियाणा में अक्षय ऊर्जा के विस्तार में सौर ऊर्जा सबसे बड़े स्रोत के रूप में उभरी है। प्रदेश की कुल स्थापित अक्षय ऊर्जा क्षमता 30 जून, 2026 तक बढ़कर 3,206.56 मेगावाट हो गई है। इसमें अकेले सौर ऊर्जा की क्षमता 2,802.18 मेगावाट है। इसके अलावा जैव ऊर्जा की स्थापित क्षमता 330.88 मेगावाट और लघु जल विद्युत परियोजनाओं की क्षमता 73.50 मेगावाट तक पहुंच गई है।.

see more..

लोबसांग पालदेन के सम्मान में धर्मशाला में शांतिपूर्ण मार्च निकालेगा तिब्बती नेतृत्व

18 Aug 2026 | 12:15 AM

धर्मशाला, 17 अगस्त (वार्ता) 17वीं काशाग (केन्द्रीय तिब्बती प्रशासन की कार्यकारिणी) और 18वीं निर्वासित तिब्बती संसद संयुक्त रूप से 20 अगस्त को धर्मशाला में एक शांतिपूर्ण मार्च का आयोजन करेगी। .

see more..

हरियाणा को अग्रणी विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए औद्योगिक परियोजनाओं में तेजी-नायब सैनी

17 Aug 2026 | 8:51 PM

चंडीगढ़, 17 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश को देश के अग्रणी विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं को गति दे रही है। .

see more..