Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:31 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा, सीटों पर फैसला राजग की बैठक में होगा

चंडीगढ़ 20 जुलाई (वार्ता) चंडीगढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) ने पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने का औपचारिक एलान किया है।
आज यहां प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए. के. वाजपेयी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा का उद्देश्य पंजाब में एनडीए को मजबूत करना और राज्य में राजनीतिक बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेगी और आम आदमी पार्टी की सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए जनता के बीच जाएगी।
श्री वाजपेयी ने पंजाब सरकार पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने रोजगार, नशा, कानून-व्यवस्था और आर्थिक सुधार जैसे प्रमुख मुद्दों पर किए गए वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि पंजाब पर कर्ज़ का बोझ सात गुना तक बढ़ गया है, जिससे राज्य की वित्तीय स्थिति लगातार कमजोर हुई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा पंजाब विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी, लेकिन पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका अंतिम फैसला एनडीए के सभी सहयोगी दलों की बैठक के बाद होगा। सीटों के बंटवारे पर आपसी सहमति से निर्णय लिया जाएगा। श्री वाजपेयी ने विश्वास जताया कि राजग एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा और पंजाब में मजबूत विकल्प के रूप में जनता के सामने आएगा।
अमित उप्रेती
वार्ता
More News

हरियाणा को अग्रणी विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए औद्योगिक परियोजनाओं में तेजी-नायब सैनी

17 Aug 2026 | 8:51 PM

चंडीगढ़, 17 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश को देश के अग्रणी विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं को गति दे रही है। .

see more..

किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए-महेश कुमार

17 Aug 2026 | 8:35 PM

भिवानी 17 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के पंचायत भवन में भिवानी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की समीक्षा को लेकर एईआरओ, सुपरवाइजर एवं बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम महेश कुमार ने की।.

see more..

खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ का मशाल मार्च 18 अगस्त को मोहाली पहुंचेगा

17 Aug 2026 | 8:33 PM

मोहाली 17 अगस्त (वार्ता) पंजाब के मोहाली मे खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के चौथे वर्ष के मशाल मार्च का 18 अगस्त को मोहाली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। मशाल मार्च सुबह नौ बजे चुन्नी कलां से जिले में प्रवेश करेगा। इसके बाद लांडरां, सीजीसी चंडीगढ़ और सेक्टर-78/79 की लाइटों से होते हुए जिला खेल परिसर, सेक्टर-78, मोहाली पहुंचेगा। सेक्टर-78/79 की लाइटों से मशाल मार्च को पैदल यात्रा के माध्यम से खेल परिसर तक लाया जाएगा।.

see more..

चंडीगढ़ में हरियाणा रोडवेज बस के कार को टक्कर मारने से एक व्यक्ति घायल

17 Aug 2026 | 8:31 PM

चंडीगढ़ 17 अगस्त (वार्ता) चंडीगढ़ सेक्टर-32 में सोमवार को तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज बस ने एक कार को टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। .

see more..

23-24 अगस्त को मुंबई में होगा ‘हैपनिंग हरियाणा’ रोडशो

17 Aug 2026 | 8:26 PM

चंडीगढ़ 17 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से 23 और 24 अगस्त को मुंबई में ‘हैपनिंग हरियाणा’ रोडशो का आयोजन किया जाएगा। .

see more..