Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:43 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


सुल्तानपुर लोधी के पास भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, महिला गंभीर घायल

फगवाड़ा, 06 अगस्त (वार्ता) पंजाब में कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी उपमंडल में बुधवार देर
रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। हादसा तलवंडी चौधरियां रोड पर गांव सवाल के निकट उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार महिंद्रा एक्सयूवी-500 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ों से जा टकरायी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिंद्रा एक्सयूवी-500 सुल्तानपुर लोधी से तलवंडी चौधरियां की ओर जा रही थी। गांव सवाल के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार एसयूवी पहले सड़क किनारे एक पेड़ से टकरायी, फिर एक निजी स्कूल की लोहे की ग्रिल तोड़ते हुए दूसरे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके टायर, शीशे तथा अन्य हिस्से सड़क पर बिखर गये।
हादसे में गांव बिधीपुर (सुल्तानपुर लोधी) निवासी राहुल गिल, पुत्र सतपाल की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने रात करीब एक बजे शव को सिविल अस्पताल, सुल्तानपुर लोधी की मोर्चरी में रखवाया।वाहन में सवार लाहुगली (17), पुत्र सोनू राम, निवासी गांव तलवंडी बूटियां (जालंधर) तथा अंजना रानी (23), पत्नी राहुल गिल, निवासी गांव शंकर (जालंधर) को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल, सुल्तानपुर लोधी पहुंचाया गया। उपचार के दौरान लाहुगली ने भी दम तोड़ दिया, जबकि अंजना रानी की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार या वाहन से नियंत्रण खोना हादसे का कारण माना जा रहा है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

हरियाणा को अग्रणी विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए औद्योगिक परियोजनाओं में तेजी-नायब सैनी

17 Aug 2026 | 8:51 PM

चंडीगढ़, 17 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश को देश के अग्रणी विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं को गति दे रही है। .

see more..

किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए-महेश कुमार

17 Aug 2026 | 8:35 PM

भिवानी 17 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के पंचायत भवन में भिवानी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की समीक्षा को लेकर एईआरओ, सुपरवाइजर एवं बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम महेश कुमार ने की।.

see more..

खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ का मशाल मार्च 18 अगस्त को मोहाली पहुंचेगा

17 Aug 2026 | 8:33 PM

मोहाली 17 अगस्त (वार्ता) पंजाब के मोहाली मे खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के चौथे वर्ष के मशाल मार्च का 18 अगस्त को मोहाली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। मशाल मार्च सुबह नौ बजे चुन्नी कलां से जिले में प्रवेश करेगा। इसके बाद लांडरां, सीजीसी चंडीगढ़ और सेक्टर-78/79 की लाइटों से होते हुए जिला खेल परिसर, सेक्टर-78, मोहाली पहुंचेगा। सेक्टर-78/79 की लाइटों से मशाल मार्च को पैदल यात्रा के माध्यम से खेल परिसर तक लाया जाएगा।.

see more..

चंडीगढ़ में हरियाणा रोडवेज बस के कार को टक्कर मारने से एक व्यक्ति घायल

17 Aug 2026 | 8:31 PM

चंडीगढ़ 17 अगस्त (वार्ता) चंडीगढ़ सेक्टर-32 में सोमवार को तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज बस ने एक कार को टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। .

see more..

23-24 अगस्त को मुंबई में होगा ‘हैपनिंग हरियाणा’ रोडशो

17 Aug 2026 | 8:26 PM

चंडीगढ़ 17 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से 23 और 24 अगस्त को मुंबई में ‘हैपनिंग हरियाणा’ रोडशो का आयोजन किया जाएगा। .

see more..