Friday, Sep 4 2026 | Time 22:41 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


देशभर में नौ से 15 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान

चंडीगढ़, 10 अगस्त (वार्ता) केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और देशभर में नौ से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के तहत पूरे सप्ताह प्रशासन की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान में स्कूल-कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के साथ आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशन, विभिन्न सरकारी विभागों तथा सुरक्षा बलों की भी भागीदारी रहेगी। इसके अलावा मोटरसाइकिल और कार रैलियां निकाली जाएंगी, जिनमें तिरंगा प्रमुख आकर्षण रहेगा। सुखना लेक से वॉकाथॉन का आयोजन भी किया जाएगा।
शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों, बाजारों और आरडब्ल्यूए क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा सहित कई कार्यक्रम होंगे। स्कूल-कॉलेजों में पेंटिंग, रंगोली और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। देशभक्ति पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन, सेल्फी प्वाइंट और जागरूकता कार्यक्रम भी अभियान का हिस्सा होंगे।
अभियान का उद्देश्य नागरिकों में देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। तिरंगा केवल सरकारी कार्यालयों तक सीमित न रहकर हर घर तक पहुंचे और प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत हो, इसी उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
इस वर्ष अभियान के दौरान राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ भी विशेष रूप से मनाई जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन तथा स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रभक्ति से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से 'हर घर तिरंगा' अभियान को व्यापक जन-आंदोलन का रूप देना है।
पंकज उप्रेती
वार्ता
More News

हरियाणा में सेवा संकल्प अभियान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

04 Sep 2026 | 10:18 PM

चंडीगढ़, 04 सितंबर (वार्ता) हरियाणा सरकार की ओर से राज्यभर में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सुचारू एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य और जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। यह जानकारी शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शुक्रवार को दी।.

see more..

मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में सभी वर्गों का विकास हो रहा: बेदी

04 Sep 2026 | 10:12 PM

चंडीगढ़, 04 सितंबर (वार्ता) हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर काम कर रही है। सरकार समाज के सभी वर्गों और समुदायों को साथ लेकर चल रही है तथा विभिन्न समुदायों की धर्मशालाओं के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।.

see more..

जगदीश मित्तल का निधन समाज एवं संस्थाओं के लिए अपूरणीय क्षति : सैनी

04 Sep 2026 | 10:05 PM

जगाधरी, 04 सितंबर (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को जगाधरी पहुंचे और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक स्वर्गीय जगदीश मित्तल के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।.

see more..

पंजाब में 181 शिक्षकों को किया हेडमास्टर के पद पर पदोन्नति: बैंस

04 Sep 2026 | 10:01 PM

चंडीगढ़, 4 सितंबर (वार्ता) पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 181 शिक्षकों को हेडमास्टर के पद पर पदोन्नत किया है जिनमें चार ब्लॉक प्राथमिक शिक्षा अधिकारी भी शामिल हैं।.

see more..

शिक्षक दिवस पर 75 शिक्षकों को राज्य पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित: बैंस

04 Sep 2026 | 9:57 PM

चंडीगढ़, 04 सितंबर (वार्ता) पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शुक्रवार को बताया कि पंजाब सरकार शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 75 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित करेगी। .

see more..