Friday, Sep 4 2026 | Time 22:32 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील

चंडीगढ़, 15 अगस्त (वार्ता) चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण होने से पहले चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने माइक के माध्यम से प्रदर्शनकारियों से कहा कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें।
एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा कि प्रशासन प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों से बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने मोर्चे के नेताओं से अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ शांतिपूर्वक बातचीत करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा या तनाव की स्थिति पैदा न की जाए और सभी लोग संयम बनाए रखें। प्रशासन बातचीत के माध्यम से मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए तैयार है।
पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों से बार-बार शांत रहने की अपील के बाद भी स्थिति नियंत्रित नहीं होने पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और वाटर कैनन का प्रयोग किया गया।
अमित सैनी
वार्ता
More News

हरियाणा में सेवा संकल्प अभियान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

04 Sep 2026 | 10:18 PM

चंडीगढ़, 04 सितंबर (वार्ता) हरियाणा सरकार की ओर से राज्यभर में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सुचारू एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य और जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। यह जानकारी शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शुक्रवार को दी।.

see more..

मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में सभी वर्गों का विकास हो रहा: बेदी

04 Sep 2026 | 10:12 PM

चंडीगढ़, 04 सितंबर (वार्ता) हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर काम कर रही है। सरकार समाज के सभी वर्गों और समुदायों को साथ लेकर चल रही है तथा विभिन्न समुदायों की धर्मशालाओं के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।.

see more..

जगदीश मित्तल का निधन समाज एवं संस्थाओं के लिए अपूरणीय क्षति : सैनी

04 Sep 2026 | 10:05 PM

जगाधरी, 04 सितंबर (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को जगाधरी पहुंचे और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक स्वर्गीय जगदीश मित्तल के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।.

see more..

पंजाब में 181 शिक्षकों को किया हेडमास्टर के पद पर पदोन्नति: बैंस

04 Sep 2026 | 10:01 PM

चंडीगढ़, 4 सितंबर (वार्ता) पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 181 शिक्षकों को हेडमास्टर के पद पर पदोन्नत किया है जिनमें चार ब्लॉक प्राथमिक शिक्षा अधिकारी भी शामिल हैं।.

see more..

शिक्षक दिवस पर 75 शिक्षकों को राज्य पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित: बैंस

04 Sep 2026 | 9:57 PM

चंडीगढ़, 04 सितंबर (वार्ता) पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शुक्रवार को बताया कि पंजाब सरकार शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 75 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित करेगी। .

see more..