Tuesday, Apr 14 2026 | Time 21:06 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान

वीडियो सन्देश के माध्यम से जयपुर में युवाओं को संबोधित करेंगे मोदी

11 Apr 2026 | 5:59 PM

जयपुर 11 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो सन्देश के माध्यम से सोमवार को जयपुर में 'माय भारत बजट क्वेस्ट 2026' कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करेंगे।

आगे देखे..

चार दिवसीय अम्बेडकर-फुले विचार क्रांति महोत्सव प्रारंभ

11 Apr 2026 | 5:55 PM

जयपुर 11 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में अम्बेडकर मैमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान की ओर से चार दिवसीय कार्यक्रम अम्बेडकर- फुले विचार क्रांति महोत्सव 2026 शनिवार से शुरु हुआ।

आगे देखे..

स्टैलाटोस ने किया राजस्थान के बाजार मे प्रवेश

11 Apr 2026 | 5:54 PM

जयपुर 11 अप्रैल (वार्ता) देश के चर्चित फैमिली फुटवियर ब्रांड्स में शामिल स्टैलाटोस ने राजधानी जयपुर में अपने नए स्टोर की शुरुआत कर राजस्थान के बाजार में प्रवेश कर लिया हैं।

आगे देखे..

ट्री हाउस हाई स्कूल बंद करने पर अभिभावकों ने थाने में दर्ज कराया परिवाद

11 Apr 2026 | 5:00 PM

जयपुर 11 अप्रैल् (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में श्याम नगर स्थित ट्री हाउस हाई स्कूल को बंद कर देने का मामला सामने आया हैं जिससे करीब 180 विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है।

आगे देखे..

जूली ने ज्योतिबा फूले को उनकी जयंती पर किया याद

11 Apr 2026 | 4:46 PM

अलवर 11 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने समाज में नए बदलाव की शिक्षा की शुरुआत के प्रणेता महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर शनिवार को यहां उन्हें याद किया।

आगे देखे..

मजदूरों ने प्रदर्शन कर वीबी-ग्राम जी मिशन का विरोध किया, काम शुरू करने एवं बकाया भुगतान की मांग

11 Apr 2026 | 4:36 PM

श्रीगंगानगर 11 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय के समीप चक 9-जैड में अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन तथा सीटू के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जमकर प्रदर्शन किया।

आगे देखे..

जयपुर में करतारपुरा फाटक रेलपथ मरम्मत कार्य के कारण रविवार को रहेगा बंद

11 Apr 2026 | 4:30 PM

जयपुर 11 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में दुर्गापुरा-जयपुर के मध्य करतारपुरा फाटक रेलपथ मरम्मत कार्य के कारण रविवार को बन्द रहेगा
रेलवे आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रेलपथ अनुरक्षण कार्य के कारण जयपुर-सवाईमाधोपुर रेलखण्ड के समपार फाटक संख्या-84, करतारपुरा फाटक (दुर्गापुरा-जयपुर स्टेशन के मध्य) 12 अप्रैल को प्रातः सात बजे से सायं सात बजे तक सडक यातायात के लिए पूर्णरूप से बन्द रहेगा।

आगे देखे..

फसल का बीमा कराने वाले किसानों की सूची हो सार्वजनिक-जाट

11 Apr 2026 | 4:17 PM

जयपुर 11 अप्रैल (वार्ता) किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा है कि सरकार को प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना के तहत फसल का बीमा कराने वाले किसानों की सूची सार्वजनिक करनी चाहिए जिसमें कांटा गया प्रीमियम एवं किसानों को दिया गया प्रीमियम उल्लेखित हो।

आगे देखे..

विधायक मीना के आने से पहले पंच पटेलों ने किया महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा का अनावरण

11 Apr 2026 | 4:01 PM

भीलवाड़ा 11 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के पंडेर ग्राम में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर उस समय एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जब कार्यक्रम में तय प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए क्षेत्रीय विधायक के आगमन से पहले ही प्रतिमा का अनावरण कर दिया गया।

आगे देखे..

भजनलाल ने 607.66 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

11 Apr 2026 | 3:47 PM

जयपुर 11 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर दौसा जिले के बांदीकुई में 607.66 करोड़ रुपये की लागत के 213 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

आगे देखे..

युवक के अपहरण के मामले में दो आराेपी गिरफ्तार, पांच की तलाश जारी

11 Apr 2026 | 3:40 PM

श्रीगंगानगर 11 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पल्लू शहर में एक युवक का अपहरण कर आरोपियों द्वारा उसे बंधक बनाकर पीट-पीट कर अधमरा करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य पांच की तलाश जारी है।

आगे देखे..

राजस्थान की भाजपा सरकार ने मोदी की गारंटी की निकाली हवा-गहलोत

11 Apr 2026 | 3:37 PM

जयपुर 11 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए जनहित के प्रोजेक्ट्स की जानबूझकर उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी की हवा निकाली दी हैं।

आगे देखे..