Friday, Jan 16 2026 | Time 03:10 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


अफीम उत्पादक किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना

उदयपुर, 02 अगस्त (वार्ता) अफीम किसान संघर्ष समिति एवं भारतीय किसान संघ राजस्थान प्रदेश के तत्वावधान में सैंकडो अफीम उत्पादक किसानों ने आज यहां जिला कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना देकर विभिन्न मांगों का मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया।
संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष बद्रीलाल तेली के नेतृत्च में दिये धरने एवं ज्ञापन में मांग की कि अफीम उत्पादक किसानों को भारत सरकार अफीम उत्पादन हेतु लाइसेंस जारी किया जाता है अफीम तो भारत सरकार जीवन रक्षक दवाइया बनाने के लिए निर्धारित मापदंड के अनुसार खरीद लेती है, उससे बचा हुआ डोडा चूरा 2016 से पूर्व राज्य सरकार द्वारा निर्धारित ठेका पद्धति पर 125 रूपये प्रति किलो खरीदा जाता था जिसे राज्य सरकार ने बंद कर दिया है तथा किसानों का डोडा चुरा नस्टीकरण का आदेश दिया हुआ है। वह इस डोडा को जमींदोज किया जाता हैं जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान होता है।
ज्ञापन में राज्य सरकार से अफीम उत्पादक संघर्ष समिति ने मांग की कि अफीम किसानों को 2000 रूपये प्रति किलो के हिसाब से डोडा चुरा का मुवावजा वजन के अनुसार दिया जाए या किसानों को यह अधिकार दिया जाए कि वह अपने खेत में ही इसको डिस्प्ले .हकाई से नस्टकरण कर दे।
ज्ञापन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 बात 29 को खत्म किया जाए यह किसानों के शोषण का आधार बना हुआ। इसके साथ ही अफीम का क्षेत्रफल बढ़कर 20 आरी किया जावे। जो किसान अपना अफीम लाइसेंस किसी दूसरे किसान को हस्तांतरण करवाना चाहता है तो उसको भी यह अधिकार दिया जाए।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि अफीम का मूल्य कई वर्षों से नहीं बढ़ा है भारत सरकार को इसका मूल्य बढ़ाया जाना चाहिए।
रामसिंह.अभय
वार्ता
More News

विपक्ष के पास मुद्दा नहीं, इसलिए गहलोत कर रहे हैं भ्रामक प्रचार-राठौड़

15 Jan 2026 | 10:54 PM

जयपुर 15 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के अंतिम दिन कांग्रेस विचारधारा वाले मतदाताओं के नाम काटने का दबाव डालने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि विपक्ष के पास सरकार के ख़िलाफ़ कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह भ्रामक एवं झूठा प्रचार कर रहे है। .

see more..

विचारों और संवाद का सबसे बड़ा उत्सव जयपुर साहित्य उत्सव शुरू

15 Jan 2026 | 10:24 PM

जयपुर, 15 जनवरी (वार्ता) बहुप्रतीक्षित, विश्व प्रसिद्ध एवं विचारों और संवाद का सबसे बड़ा उत्सव जयपुर साहित्य उत्सव (जेएलएफ) के 19वें संस्करण का गुुरुवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुरु हुआ। इस पांच दिवसीय उत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉ प्रेम चंद बैरवा की मौजूदगी में पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुआ।.

see more..

पतंग विवाद के दौरान एक व्यक्ति की मौत के मामले में तीन पुलिसकर्मी निलम्बित

15 Jan 2026 | 10:21 PM

भीलवाड़ा, 15 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा में कावा खेड़ा कच्ची बस्ती में कल पतंगबाजी के विवाद को लेकर हुए झगड़े में अख्तर अली नामक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने गुरुवार शाम को इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में शास्त्री नगर चौकी प्रभारी और दो कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि शास्त्री नगर चौकी प्रभारी सत्यागम, कांस्टेबल विनोद कुमार और कांस्टेबल विनोद को निलिम्बित किया गया है। उन्होंने कहा कि झगड़े के दौरान समय पर उचित कार्रवाई न करने और स्थिति को संभालने में कोताही बर.

see more..

राजस्थान विद्यापीठ और माल्टा की ई-एसेन्सिया के बीच अंतरराष्ट्रीय करार

15 Jan 2026 | 10:00 PM

उदयपुर, 15 जनवरी (वार्ता) उच्च शिक्षा को वैश्विक स्तर से जोड़ने की दिशा में जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ, उदयपुर और यूरोप के देश माल्टा स्थित एसेन्सिया संस्थान के डिजिटल शिक्षण परिसर ई-एसेन्सियां के बीच अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग के लिए समझौता हुआ है।.

see more..

एआईआर प्रक्रिया के दिन अंतिम कांग्रेस विचारधारा के मतदाताओं के नाम काटने का डाला गया दबाव-गहलोत

15 Jan 2026 | 9:59 PM

जयपुर 15 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के अंतिम दिन एक सुनियोजित साजिश के तहत ईआरओ के माध्यम से बीएलओ पर कांग्रेस विचारधारा वाले मतदाताओं के नाम काटने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया हैं। .

see more..