Tuesday, Jan 13 2026 | Time 23:18 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


घोड़ी दाणा पर जुआ खेल रहे 29 जुआरी गिरफ्तार

जयपुर 11 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले की कारोई एवं गंगापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर एक फार्म हाउस पर दबिश देकर घोड़ी दाना एवं ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे 29 जुआरियों को गिरफ्तार कर 10 लाख 87 हजार 50 रुपए नकद सहित जुआ सामग्री एवं एक करोड़ रुपये कीमत के नौ लग्जरी वाहन जब्त किये हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार को एसएचओ कारोई लक्ष्मी नारायण गुर्जर को मुखबिर से सूचना मिली कि सुंदरपुरा स्थित एपी फार्म हाउस में बहुत सारे लोग घोड़ी दाणा पर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर एसएचओ गंगापुर फूल चन्द व एसएचओ लक्ष्मीनारायण गुर्जर के नेतृत्व में 20 सदस्यीय टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सुन्दरपुरा पहुंच एपी फार्महाउस पर दबिश दी गई। जहां कुल 29 व्यक्ति घोड़ा दाणा पर रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने इन जुआरियो के पास से छह लाख 73 हजार 50 रुपये एवं सभी के बीच में रखे कुल 4 लाख 14 हजार रुपये मिले। मौके पर घोड़ी दाणा, दो ताश की गड्डी एवं सिगरेट-माचिस के पैकेट मिले।
इस प्रकार सम्पूर्ण रकम 10 लाख 87 हजार 50 रुपए एवं जुआ सामग्री एवं मौके पर खड़े कुल नौ लग्जरी वाहन जब्त किये गये। मामले में थाना कारोई पर राज. जुआ अधिनियम 1949 एव बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में से 19 राजस्थान के एवं 10 जुआरी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।
रामसिंह.संजय
वार्ता
More News

चित्तौड़गढ़ को बजट में पर्यटन एवं औद्योगिक आदर्श जिला बनाने की मांग

13 Jan 2026 | 11:05 PM

चित्तौड़गढ़, 13 जनवरी (वार्ता) राजस्थान सरकार के आगामी बजट में मेवाड़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ ने चित्तौड़गढ़ जिले को पर्यटन और औद्योगिक आदर्श जिले के रूप में विकसित किए जाने की मांग की है।.

see more..

'जी राम जी' से बौखलाई है कांग्रेस- चौधरी

13 Jan 2026 | 11:04 PM

अजमेर, 13 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा है कि मनरेगा काम की गारंटी कानून का नाम ही नहीं बदला बल्कि उसमें होने वाले भ्रष्टाचार को समाप्त करने और कार्य दिवसों में वृद्धि करने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।.

see more..

खेल प्रतिभाओं को पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध-भजनलाल

13 Jan 2026 | 11:03 PM

जयपुर, 13 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खेल प्रतिभाओं को पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार को प्रतिबद्ध बताते हुए कहा है कि उसने प्रदेश में खेल को नई दिशा देने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। .

see more..

दो गुटों में हुए संघर्ष में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल

13 Jan 2026 | 11:02 PM

भरतपुर, 13 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के कौलारी थाना क्षेत्र में नरसिंहगढ़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार को दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में दो महिलाओं सहित एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। .

see more..

शिक्षा विभाग में तबादलों की सूची गैरकानूनी-डोटासरा

13 Jan 2026 | 10:14 PM

जयपुर, 13 जनवरी (वार्ता) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा कहा है कि प्रदेश में शिक्षा विभाग ने चुनाव आयोग के बिना अनुमोदन के व्याख्याताओं के तबादले कर दिए जो गैरकानूनी है।.

see more..