Wednesday, Jan 14 2026 | Time 01:03 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


जवाहर केंद्र की तर्ज पर विकसित किया जायेगा अजमेर का सूचना केंद्र:देवनानी

अजमेर, 11 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि अजमेर के सूचना केन्द्र को जयपुर के जवाहर कला केन्द्र की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
श्री देवनानी ने अजमेर सूचना केन्द्र में बुधवार को स्मार्ट सिटी योजना में 30 हजार स्क्वायर फुट क्षेत्र में चार करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से निर्मित ‘आर्ट गैलरी’ का फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद कहा कि सूचना केन्द्र अजमेर की सामाजिक, सांस्कृतिक, कला, शैक्षिक और सह शैक्षिक गतिविधियों का केन्द्र बनेगा। उन्होंने कहा कि अजमेर सूचना केंद्र को जवाहर कला केंद्र की तर्ज पर विकसित करने के लिए जल्द प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भिजवाये जायेंगे।
श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर का सूचना केन्द्र कई दशकों से शहर की शैक्षिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और सह शैक्षिक गतिविधियों का केन्द्र रहा है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत सूचना केन्द्र का पुनरुद्धार किया गया है। इसे जवाहर कला केन्द्र की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। सूचना केन्द्र में बनी आर्ट गैलेरी में एक संविधान गैलेरी, विकास गैलेरी, प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम और ऎसी ही अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
श्री देवनानी ने आर्ट गैलेरी का लोकार्पण करने के बाद पूरे भवन का निरीक्षण किया। योजना में बेसमेंट सहित चार मंजिला भवन का निर्माण किया गया है। इसमें 30 हजार स्क्वायर फीट में तीन बड़ी कला दीर्घाएं, गेस्ट हाउस, लाइब्रेरी, कार्यालय कक्ष, उपनिदेशक, जनसम्पर्क अधिकारी, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी एवं अन्स स्टाफ के कक्ष, वाचनालय एवं अन्य कक्ष तैयार किए गए हैं।
सं.सुनील.संजय
वार्ता
More News

साइबर ठगी करने के चार आरोपी गिरफ्तार

14 Jan 2026 | 12:47 AM

अलवर, 13 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में अलवर के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार ठगों को गिरफ्तार और दो बाल अपचारियों को निरूद्ध किया है। .

see more..

राहुल गांधी के खिलाफ याचिका खारिज

14 Jan 2026 | 12:47 AM

जयपुर, 13 जनवरी (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जाति एवं गोत्र छिपाने के आरोपों से जुड़े एक मामले में राजस्थान में जयपुर की अपीलीय अदालत से भी राहत मिली है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) नीलम करवा की अदालत ने निचली अदालत के छह मई 2025 के आदेश को बरकरार रखते हुए मंगलवार को परिवादी की याचिका खारिज कर दी। .

see more..

चुरु जिले में मंडरा रहा तेंदुआ पकडा गया

14 Jan 2026 | 12:46 AM

श्रीगंगानगर, 13 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में चूरू जिले में कई दिनों से जारी तेंदुए की दहशत से लोगों को मंगलवार शाम राहत मिल गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग के चार रेंज के दलों ने मिलकर तेंदुए को मोलीसर छोटा के खेतों में पकड़ लिया। .

see more..

बिजली के तारों की चपेट में आने से दस से अधिक ग्रामीण झुलसे

14 Jan 2026 | 12:46 AM

भरतपुर, 13 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के रुदावल थाना क्षेत्र में जौतरौली गांव में मंगलवार देर शाम ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद घरों पर गिरे विजलीं के तारों की चपेट में आने से 10 से अधिक लोग झुलस गये। .

see more..

स्कार्पियो की चपेट में आने से एक महिला की मौत, एक घायल

13 Jan 2026 | 11:06 PM

भरतपुर, 13 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के सैपऊ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 123 पर मंगलवार को स्कॉपि्यो की टक्कर से एक महिला की मौत हो गयी जबकि उसका पुत्र घायल हो गया। .

see more..