Thursday, Jan 15 2026 | Time 02:38 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


सुरीले गायन और मनमोहक कथक प्रस्तुति के साथ मधुरम की शुरुआत

जयपुर 19 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में जयपुर के जवाहर कला केन्द्र की ओर से आयोजित दो दिवसीय मधुरम कार्यक्रम में गुरुवार को सांगीतिक विधाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों से कलाकारों ने समां बांधा।
डॉ. भूमिका अग्रवाल ने भजनों और ग़ज़लों का गुलदस्ता सजाया, वहीं जय कुमार जवड़ा ने जयपुर घराने के कथक की प्रस्तुति देकर दाद बटोरी।
कार्यक्रम की शुरुआत में मशहूर तबला वादन जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि दी गयी। डॉ. भूमिका अग्रवाल ने ‘जानकी नाथ सहाय करे’ भजन से प्रभु के चरणों में शीश नवाते हुए अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। ‘मैं नहीं मेरा नहीं’ के साथ अन्य भजनों में डॉ. भूमिका ने ईश्वर की महिमा का बखान किया। इसके बाद महफिल में सुरीली ग़ज़ल गूंजने लगी। ‘या ख़ुदा कैसे ज़माने आ गए, फैसले कातिल सुनाने आ गए’, ‘जब कली कोई मुस्कुराती है’ आदि ग़जलों ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
अंत में दादरा, ‘मोरा तुम बिन जियरा ना लागे’ प्रस्तुत करके डॉ. भूमिका ने वाहवाही लूटी। हारमोनियम पर रमेश मेवाल, तबले पर पुनीत अग्रवाल, की—बोर्ड पर एस. बबलू और सितार पर किशन कथक ने संगत की।
प्रवीण गंगानी के शिष्य जयपुर घराने के कथक नर्तक जय कुमार जवड़ा ने गणेश वंदना ‘गणपति विध्न हरो’ से प्रस्तुति की शुरुआत की। इसके बाद थाट, उपज, आमद, उठान, चक्रदार, तीहाईयां, परण द्वारा कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। फिर द्रुत लय में गत निकास लयकारी प्रस्तुत की। मीरा बाई के भजन ‘सांवरा गिरधारी’ पर उन्होंने अंतिम प्रस्तुति दी। तबले पर परमेश्वर लाल कथक, गायन पर सांवरलाल कथक, सितार पर किशन कथक ने संगत की वहीं पढ़ंत राजेन्द्र कुमार जवड़ा ने किया।
सुनील , जांगिड़
वार्ता
More News

मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

14 Jan 2026 | 10:41 PM

बारां, 14 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में बारां के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को मादक पदार्थ बेचने वाले संगठित गिरोह के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। .

see more..

दिया कुमारी की मौजूदगी में पतंग उत्सव के दूसरे चरण में हुई भव्य आतिशबाजी

14 Jan 2026 | 10:41 PM

जयपुर 14 जनवरी (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित पंतग उत्सव के दूसरे चरण में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की मौजूदगी में भव्य आतिशबाजी से गुलाबी नगर का परकोटा आतिशबाजी की रंगीन रौशनी में नहा गया। .

see more..

भजनलाल आर्मी डे परेड में होंगे शामिल

14 Jan 2026 | 10:06 PM

जयपुर, 14 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 78वें सेना दिवस के अवसर पर जयपुर में जगतपुरा के महल रोड पर गुरुवार को होने वाली 'सेना दिवस परेड' में शामिल होंगे।
श्री शर्मा सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले 'शौर्य संध्या' कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
उल्लेखनीय है कि 78वें सेना दिवस पर आयोजित होने वाली सेना दिवस परेड में भारतीय सेना द्वारा अत्याधुनिक हथियारों और रक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।
जोरा अशोक
वार्ता.

see more..

जयपुर में गुरुवार को होगा ऐतिहासिक 78वीं सेना दिवस परेड का भव्य आयोजन

14 Jan 2026 | 10:01 PM

जयपुर 14 जनवरी (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार को 78वींसेना दिवस परेड का भव्य आयोजन होगा जहां अनुशासन, सटीकता और सैन्य वैभव के अद्भुत संगम के साथ सैन्य उत्कृष्टता, गौरवशाली परंपराओं और राष्ट्रीय गौरव का भव्य एवं भावनात्मक प्रदर्शन देखने को मिलेगा।.

see more..

मोदी सरकार के लिए सैनिक बोझ नहीं, राष्ट्र की अनमोल पूंजी-शेखावत

14 Jan 2026 | 9:57 PM

जोधपुर, 14 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मोदी सरकार के लिए सैनिक बोझ नहीं, बल्कि राष्ट्र की अनमोल पूंजी बताते हुए कहा है कि राष्ट्र केवल सीमाओं या संविधान से नहीं, बल्कि उस राष्ट्रीय चेतना से बनता है, जिसे एक सैनिक अपने हृदय में धारण करता है। .

see more..