Monday, Feb 16 2026 | Time 04:51 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


इस बार राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह उदयपुर में होगा आयोजित-भजनलाल

जयपुर, 07 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि 76वें गणतंत्र दिवस का राज्यस्तरीय समारोह हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ भव्य और परंपरागत रूप से आयोजित किया जाएगा तथा इस बार यह समारोह झीलों की नगरी उदयपुर में आयोजित होगा।
श्री शर्मा मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियोें के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारी अपने निर्धारित दायित्व को पूरा करते हुए आपस में समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय आयोजन में राष्ट्रीयता की भावना को इंगित करते हुए कार्यक्रम शामिल करें। साथ ही समारोह में अधिक से अधिक लोगो की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी जयपुर की सभी प्रमुख इमारतों, दर्शनीय स्थलों तथा सरकारी कार्यालयों के साथ ही उदयपुर में भी सभी प्रमुख स्थानों पर आकर्षक सजावट की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों को निमंत्रण पत्र भेजने से लेकर उनके आवागमन, ठहरने और भोजन की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि राजभवन जयपुर तथा सहेलियों की बाड़ी उदयपुर में आयोजित होने वाले एटहोम कार्यक्रम के लिए भी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।
श्री शर्मा ने निर्देश दिये कि अधिकारी समारोह स्थल पर आगंतुकों की बैठने की व्यवस्था, पेयजल, मेडिकल टीम, सुरक्षा, बैरिकेडिंग एवं यातायात व्यवस्था सहित सभी तैयारियां समय पर पूरी होना सुनिश्चित करें। अधिकारी समारोह के दौरान स्कूली बच्चों के कार्यक्रम, लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुति, पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आदि से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से किया जाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने पुलिस, शिक्षा, सार्वजनिक निर्माण, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सभी स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के भी निर्देश दिए। बैठक में शासन सचिव सामान्य प्रशासन श्री जोगा राम ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस के आयोजन की तैयारियों की रूपरेखा रखी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह के आयोजनों में राज्य की विविधताओं को दर्शाती हुई झांकियों का प्रदर्शन किया जाए। साथ ही, समारोह में बैंड शो, कैमिल शो, घुड़सवारी शो जैसे कार्यक्रम भी शामिल करें जिससे वे आमजन के लिए आकर्षण का केन्द्र बने तथा युवाओं में देशप्रेम की भावना जाग्रत हो।
जोरा
वार्ता
More News

भजनलाल ने टीम इंडिया को शानदार जीत पर दी बधाई

15 Feb 2026 | 11:19 PM

जयपुर, 15 फरवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने टी-20 विश्वकप में पाकिस्तान को हराकर शानदार जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी हैं। .

see more..

तस्करी करके हरियाणा ले जाते तीन ऊंट बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

15 Feb 2026 | 11:18 PM

अलवर, 15 फरवरी (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार शाम एक वाहन में तस्करी करके हरियाणा ले जाये जा रहे तीन ऊंटों को बरामद करके तीन तस्करों गिरफ्तार किया।.

see more..

बिरला ने की चंद्रेसल महादेव मंदिर में की पूर्जा अर्चना

15 Feb 2026 | 9:58 PM

कोटा, 15 फरवरी (वार्ता) महाशिवरात्रि के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान में काेटा में चंद्रेसल स्थित प्राचीन चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित मेले एवं विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद भगवान महादेव की पूजा-अर्चना करके क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।.

see more..

पूनियां ने जयपुर में युवाओं के साथ चलाई साइकिल

15 Feb 2026 | 9:47 PM

जयपुर, 15 फरवरी (वार्ता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं भाजपा हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से केंद्र सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के फिट इंडिया अभियान के तहत चलाए जा रहे संडे ऑन साइकिल अभियान में जयपुर में युवाओं के साथ साइकिल चलाकर फिट इंडिया अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।.

see more..

मोदी ने 'मन की बात' से रेडियो को जनजीवन का अहम हिस्सा बनाया-भजनलाल

15 Feb 2026 | 9:47 PM

जयपुर, 15 फरवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को यहां माय एफएम के पांच नवीन स्टेशनों का शुभारंभ किया। .

see more..