Monday, Dec 15 2025 | Time 10:13 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


सप्त शक्ति कमान,आईआईटी रुड़की ने रक्षा क्षेत्र में शोध और विकास के लिये की वार्ता

जयपुर, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में साउथ वेस्टर्न कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने
जयपुर छावनी क्षेत्र में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के वरिष्ठ अधिकारियों से रक्षा क्षेत्र में अनुसंधान के सम्बन्ध में वार्ता की।
राजस्थान में सैन्य प्रवक्ता कर्नल अमिताभ शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि वार्ता का उद्देश्य, दक्षिण पश्चिमी कमान और आईआईटी रूड़की के बीच रक्षा क्षेत्र में अनुसंधान, विकास और नवाचार का सहयोग करना था। ले़ जनरल मनजिंदर सिंह ने आईआईटी रुड़की के उन्नत अनुसंधान और विकास कार्यों की सराहना की और रक्षा के क्षेत्र में आधुनिकीकरण और विकसित भारत के लिये विभिन्न क्षेत्रों में सप्त शक्ति कमांड के साथ सहयोग पर जोर दिया।
इस सम्बन्ध में लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने कहा,“ हमारे पास शैक्षणिक, युवाओं, प्रमुख तकनीकी संस्थानों और विभिन्न स्टार्टअप का एक बहुत बड़ा भंडार उपलब्ध है, जिनमें काफी प्रतिभा है। लिहाजा, उनकी विशेषज्ञता का उपयोग हमें नवाचार और अनुसंधान के लिए करना चाहिए जिससे रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के हमारे प्रयास मजबूत होंगे। ”
कर्नल शर्मा ने बताया कि आईआईटी रुड़की के दल ने दक्षिण पश्चिम कमान के आर्मी कमांडर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आधुनिकीकरण की संभावनाओं पर चर्चा की। इन चर्चाओं में मुख्य रूप से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा और अन्य क्षेत्रों में तकनीकी नवाचार पर जोर दिया गया, ताकि आधुनिक युद्ध लड़ने की चुनौतियों के लिये तकनीकी समाधान खोजे जा सकें। दक्षिण पश्चिम कमान ने विभिन्न शोध और विकास परियोजनाओं और नई सैन्य तकनीकों को आगे बढ़ाने के लिये आईआईटी कानपुर के साथ भी सहयोग किया है।
उन्होंने बताया कि दक्षिण पश्चिमी कमान देश के अग्रणी संस्थानों के साथ जुड़ने और सैन्य तकनीकी आवश्यकताओं के समाधान के लिये कई पहल कर रही है। आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के लक्ष्य के लिये रक्षा क्षेत्र में आधुनिकीकरण, तकनीकी अवशोषण और क्षमता विकास की दिशा में भी कई प्रयास किये गये हैं।
सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

जयपुर स्टेशन पर फर्जी यूटीएस टिकट का मामला पकड़ा गया

14 Dec 2025 | 10:21 PM

जयपुर 14 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान में जयपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से फर्जी यूटीएस टिकट के माध्यम से यात्रा करने का एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। .

see more..

विजयवीर स्टेडियम में खेल सुविधाओं के विस्तार सहित कई कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण

14 Dec 2025 | 10:21 PM

कोटा, 14 दिसम्बर (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान में कोटा में रविवार को कुन्हाड़ी स्थित विजयवीर स्टेडियम में नदीपार क्षेत्र के 57 करोड़ रूपए की लागत से किए जा रहे विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। .

see more..

दो कुख्यात गिरोहों के संघर्ष में दो बदमाशों की मौत के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार

14 Dec 2025 | 10:18 PM

जयपुर, 14 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में झुंझुनूं और सीकर जिले के बीच सीमा पर हुए दो कुख्यात गिरोहों के संघर्ष में दो बदमाशों की मौत के मामले में पुलिस ने दोनों गिरोहों के सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। .

see more..

विधायकों ने हिंदुस्तान जिंक प्रबंधन को रोजगार के लिए दी चेतावनी

14 Dec 2025 | 10:16 PM

चित्तौड़गढ़, 14 फरवरी (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ स्थित एशिया के सबसे बड़े सीसा जस्ता संयत्र हिंदुस्तान जिंक में पहली बार भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध श्रमिक संगठन को मान्यता मिलने पर आयोजित सम्मेलन में चित्तौड़गढ़ एवं बेगू विधायक सुरेश धाकड़ ने स्थानीय को रोजगार नहीं देने पर चेताया है।.

see more..

पिकअप मोटर साइकिल की भिड़ंत में तीन लोग घायल

14 Dec 2025 | 10:13 PM

अलवर, 14 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र में प्रतापगढ़ रोड पर रविवार दाेपहर के बाद पिकअप और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। .

see more..