Monday, Dec 15 2025 | Time 11:42 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


पुलिस मुठभेड़ में बजरी माफिया गिरोह के तीन बदमाश घायल

धौलपुर, 21 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र में कल देर रात एक पुलिस कांस्टेबल को गोली मारकर फरार हुए बजरी माफियाओं में से तीन बदमाश मंगलवार को सुबह पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा ने बताया कि आरोपी बजरीं माफियाओं की तलाश में पूरी रात चले अभियान के बाद बजरी माफिया विशाल (20), सचिन (20) और अजय (22) को मुठभेड़ के बाद धरदबोचा गया। तीनों के पैरों में गोलियां लगी हैं जिन्हें मंगलवार सुबह धौलपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि सोमवार रात धौलपुर में राजाखेड़ा इलाके के सिलावट मोड़ पर बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा कर रही पुलिस की बोलेरो कार पर बजरीं माफियाओं की निगरानी कर रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस पर गोली चला दी। गोली कार का पिछला शीशा फोड़ती हुई कॉन्स्टेबल रामसहाय के कंधे में जा लगी। बजरीं माफियाओं के इस दुःसाहस की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में पुलिस के 13 दलों ने राजाखेड़ा के वन क्षेत्र को घेर लिया।
श्री मेहरड़ा ने बताया कि देर रात राजाखेड़ा थाना इलाके में ही चंबल की तरफ के जंगल में कुछ बदमाश अलाव तापते मिले। पुलिस दलों ने उनको ललकारा तो उन्होंने गोलियां चलाई। जवाबी गोलीबारी में तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गये जबकि अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गये। उन्होंने बताया कि इनके साथियों की तलाश की जा रही है।
धौलपुर जिला अस्पताल सूत्रों के अनुसार तीन बदमाशों के एक-एक पैर में गोली लगी है। तीनों की हालत खतरे से बाहर है।
सं.सुनील.संजय
वार्ता
More News

जयपुर स्टेशन पर फर्जी यूटीएस टिकट का मामला पकड़ा गया

14 Dec 2025 | 10:21 PM

जयपुर 14 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान में जयपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से फर्जी यूटीएस टिकट के माध्यम से यात्रा करने का एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। .

see more..

विजयवीर स्टेडियम में खेल सुविधाओं के विस्तार सहित कई कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण

14 Dec 2025 | 10:21 PM

कोटा, 14 दिसम्बर (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान में कोटा में रविवार को कुन्हाड़ी स्थित विजयवीर स्टेडियम में नदीपार क्षेत्र के 57 करोड़ रूपए की लागत से किए जा रहे विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। .

see more..

दो कुख्यात गिरोहों के संघर्ष में दो बदमाशों की मौत के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार

14 Dec 2025 | 10:18 PM

जयपुर, 14 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में झुंझुनूं और सीकर जिले के बीच सीमा पर हुए दो कुख्यात गिरोहों के संघर्ष में दो बदमाशों की मौत के मामले में पुलिस ने दोनों गिरोहों के सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। .

see more..

विधायकों ने हिंदुस्तान जिंक प्रबंधन को रोजगार के लिए दी चेतावनी

14 Dec 2025 | 10:16 PM

चित्तौड़गढ़, 14 फरवरी (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ स्थित एशिया के सबसे बड़े सीसा जस्ता संयत्र हिंदुस्तान जिंक में पहली बार भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध श्रमिक संगठन को मान्यता मिलने पर आयोजित सम्मेलन में चित्तौड़गढ़ एवं बेगू विधायक सुरेश धाकड़ ने स्थानीय को रोजगार नहीं देने पर चेताया है।.

see more..

पिकअप मोटर साइकिल की भिड़ंत में तीन लोग घायल

14 Dec 2025 | 10:13 PM

अलवर, 14 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र में प्रतापगढ़ रोड पर रविवार दाेपहर के बाद पिकअप और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। .

see more..