Tuesday, May 12 2026 | Time 18:16 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के सामने दिया धरना

जयपुर 25 फरवरी (वार्ता) राजस्थान की सोलहवीं विधानसभा के तृतीय एवं बजट सत्र में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर टिप्पणी को लेकर सदन में हंगामा के बाद उत्पन्न गतिरोध जारी हैं और कांग्रेस विधायकों ने इस टिप्पणी एवं छह कांग्रेस विधायकों के निलंबन के विरोध में मंगलवार को विधानसभा के बाहर धरना शुरु कर दिया।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा गेट के बाहर धरना शुरू किया और इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, श्री जूली सहित कई विधायक एवं पार्टी नेता शामिल हुए। इससे पहले कांग्रेस के निलंबित विधायक विधानसभा में जाने का प्रयास किया लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए।
धरने पर कांग्रेस विधायकों एवं नेताओं द्वारा नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया जा रहा है और श्रीमती इंदिरा गांधी पर टिप्पणी करने वाले मंत्री माफी मांगने एवं निलंबित कांग्रेस विधायकों को बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को विधानसभा में प्रश्नकाल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने एक प्रश्न के जवाब में श्रीमती इंदिरा गांधी पर टिप्पणी करने के बाद कांग्रेस के विधायक वेल में आ गये और हंगामा हुआ। इस दौरान कांग्रेस विधायकों के आसन के नजदीक पहुंच जाने पर श्री डोटासरा सहित छह विधायकों को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद कांग्रेस विधायक वेल में ही धरने पर बैठ गये और रविवार तक इनका विधानसभा में धरना जारी रहा और सोमवार को एक बार सत्ता पक्ष एवं विपक्ष में बातचीत से गतिरोध समाप्त होता नजर आया लेकिन दोनों पक्ष एक दूसरे से पहले माफी मांगने पर अड़ जाने से गतिरोध जारी रहा।
जोरा
वार्ता
More News

अलवर में प्रशासनिक बैठक में जिला प्रमुख को कुर्सी नहीं देने के मामले ने तूल पकड़ा

12 May 2026 | 5:32 PM

अलवर, 12 मई (वार्ता) राजस्थान में गत 10 मई को अलवर के मिनी सचिवालय में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित प्रशासनिक बैठक में अलवर के जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर को बैठने की कुर्सी नहीं देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। .

see more..

स्मैक रखने के दोषी को दो वर्ष का कठोर कारावास

12 May 2026 | 5:24 PM

श्रीगंगानगर, 12 मई (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर के मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम न्यायालय ने स्मैक रखने के आरोपी को मंगलवार को दोषी करार देते हुए दो वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
विशेष न्यायाधीश अजयकुमार भोजक ने अभियुक्त ओम प्रकाश विश्नोई (38) को स्मैक रखने का दोषी मानते हुए उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी किया।
मामले के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने 21 जून 2017 को अभियुक्त ओम प्रकाश विश्नोई से 60 ग्राम स्मैक बरामद की थी।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता.

see more..

गायत्री राठौड़ ने कोटा में जेके लोन एवं एमबीएस अस्पताल का किया निरीक्षण

12 May 2026 | 5:16 PM

कोटा, 12 मई (वार्ता) राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने मंगलवार को कोटा में जेके लोन अस्पताल एवं एमबीएस अस्पताल का निरीक्षण कर मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं तथा उपचार प्रणाली की समीक्षा की और कहा कि चिकित्सा सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी। .

see more..

नहर में गिरे युवक को बचाने के प्रयास में गयी जान

12 May 2026 | 4:19 PM

श्रीगंगानगर, 12 मई (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में चूनावढ़ थाना क्षेत्र में चक 22-एमएल के पास गंगनहर की मुख्य शाखा में गिरे एक युवक को बचाने के प्रयास में एक युवक की जान चली गयी।.

see more..

बागडे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण

12 May 2026 | 4:18 PM

सीकर, 12 मई (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ किसनराव बागडे ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। .

see more..