Tuesday, Jul 14 2026 | Time 21:21 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


राष्ट्रीय प्रतीक के दुरुपयोग पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय गम्भीर

जयपुर, 12 मार्च (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित राज्यों की सरकारों को पत्र लिखकर भारत के राष्ट्रीय प्रतीक का अनुचित और अनधिकृत इस्तेमाल को रोकने के लिये प्रतिषेध अधिनियम-2005 की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि इस सम्बन्ध में केन्द्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त शासन सचिव जी. पार्थसारथी ने पत्र जारी किया है। इसके अनुसार राष्ट्रीय प्रतीक सुस्पष्ट, समुचित अनुपात में होने के साथ ही अधिकृत व्यक्ति द्वारा ही उपयोग में लाया जाये। यह प्रतीक चिह्न सारनाथ में मिले सम्राट अशोक के स्तम्भ से सम्बंधित है।
श्री पार्थसारथी ने पत्र में कहा है कि भारत के राज्य प्रतीक का उपयोग भारत सरकार की आधिकारिक मुहर के रूप में किया जाता है। यह प्रतीक स्वयं अशोक की सारनाथ शेर राजधानी का एक रूपांतरण है। इसमें धर्मचक्र परिवर्तन से जुड़े पहिये की 24 तीलियां, चार सिंह (जिनमें से तीन दिखाई देते हैं), एक सांड और अश्व अंकित है। मुण्डक उपनिषद से लिया गया आदर्श वाक्य ‘सत्यमेव जयते’ देवनागरी लिपि में लिखा हुआ है, लेकिन जिस तरह से प्रतीक चिह्न का इस्तेमाल किया जा रहा है, उसमें यह वाक्य छूट जाता है।
श्री पार्थसारथी ने कहा है कि मंत्रालय ने देश के प्रतीक के उपयोग के बारे में संबंधित सरकारी एजेंसियों और आम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ गलत और अनधिकृत उपयोग की जांच करने को कहा है।
उन्होंने पत्र में बताया है कि देश के राष्ट्रीय प्रतीक का दुरुपयोग और अनधिकृत इस्तेमाल करने पर अनुचित उपयोग का निषेध, अधिनियम 2005 के तहत, दो वर्ष तक का कारावास और पांच हजार रुपये तक का जुर्माना और बार-बार दोषसिद्धि के मामले में दोनों शामिल हैं।
सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

टेंपो से एक क्विंटल 12 किलोग्राम डोडा-पोस्त बरामद

14 Jul 2026 | 8:54 PM

श्रीगंगानगर, 14 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार करके एक क्विंटल 12 किलोग्राम डोडा-पोस्त बरामद किया है। .

see more..

कचरा निस्तारण संयंत्र को लेकर गामीणों ने ग्रामीण सेवा शिविर का बहिष्कार किया

14 Jul 2026 | 8:17 PM

श्रीगंगानगर, 14 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले की नेतेवाला की सरकारी भूमि से चक नरसिंहपुरा बारानी में श्रीगंगानगर की नगर परिषद का ठोस कचरा निस्तारण संंयंत्र स्थानांतरित करने के जिला प्रशासन के निर्णय के खिलाफ चक 34 एलएनपी के ग्रामीणों ने मंगलवार को ग्रामीण सेवा शिविर का बहिष्कार किया। .

see more..

भरतपुर में मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली

14 Jul 2026 | 8:13 PM

भरतपुर, 14 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में डीग में मानसून की बेरुखी के बीच मंगलवार शाम मौसम के अचानक करवट बदल लेने से पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिल गयी। .

see more..

हनुमानगढ़ में दो कुख्यात बदमाशों सहित छह बदमाश गिरफ्तार

14 Jul 2026 | 8:12 PM

हनुमानगढ़, 14 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ में पुलिस ने दो कुख्यात बदमाशों सहित छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 12 बोर की एक राइफल, 32 बोर का एक पिस्तौल, 16 जीवित कारतूस और 6.17 ग्राम से अधिक हेरोइन भी बरामद हुई है। ये बदमाश जिस स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे, उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। .

see more..

देवनानी ने अमृत उत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

14 Jul 2026 | 8:10 PM

जयपुर, 14 जुलाई (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा के 75वें वर्ष पर बुधवार को होने वाले वर्तमान और पूर्व विधायकों के समागम कार्यक्रम की तैयारियों का मंगलवार को जायजा लिया। .

see more..