Sunday, Jan 18 2026 | Time 13:30 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


चार क्विंटल मिलावटी घी नष्ट करवाया गया

अलवर, 13 मार्च (वार्ता) राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में होली के त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब 400 किलोग्राम नकली और मिलावटी घी नष्ट किया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने गुरुवार को बताया कि यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद गेट के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने भिवाड़ी के प्रसिद्ध बाबा मोहन राम के मेले में की। उन्होंने कहा कि मेले में कई दुकानों पर नकली घी बिक्री के लिए रखा गया था, जिनके पैकिंग पर नियमानुसार कोई भी फूड मार्क, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट अंकित नहीं थी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इसका नमूना लेकर मौके पर ही मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन में जांच करवायी गयी। जांच में मिलावट की आशंका और घी का दूषित होना पाया गया जिसमें से दुर्गन्ध आ रही थी। इसके उपरांत मौके पर घी जब्त करके गड्ढा खुदवाकर मौके पर नष्ट करवाया गया।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार

17 Jan 2026 | 11:29 PM

भरतपुर, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों में 10 से अधिक घरों से लाखों की नकदी एवं आभूषणों की चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करके उससे चोरी की करीब पौने तीन लाख रुपये की नकदी बरामद की है। .

see more..

कोटा में पकड़ा गया फर्जी सेना अधिकारी

17 Jan 2026 | 11:28 PM

कोटा, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सेना के एक फर्जी अधिकारी को गिरफ्तार किया है।.

see more..

राष्ट्रीय राजमार्ग पर राहगीरों को लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

17 Jan 2026 | 11:27 PM

श्रीगंगानगर, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में सूरतगढ़ के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया। .

see more..

शटर काटकर चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

17 Jan 2026 | 10:43 PM

अलवर, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में कोटपुतली बहरोड जिले के नीमराना थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतर्राज्यीय 'शटर-कटर' गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। .

see more..

भारत की सुरक्षा के बड़े खतरे जनसंख्या विस्फोट और भ्रष्टाचार-उपाध्याय

17 Jan 2026 | 10:23 PM

चित्तौड़गढ़, 17 जनवरी (वार्ता) प्रख्यात राष्ट्रवादी चिंतक अश्विनी उपाध्याय ने कहा है कि भारत की सुरक्षा में भ्रष्टाचार और जनसंख्या विस्फोट है और इस पर नियंत्रण के लिए बुद्धिजीवियों को आवाज उठानी चाहिए।.

see more..