Saturday, Sep 5 2026 | Time 10:10 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


पुनर्जीवित होगी पाटली नदी, खेतों में लहराएगी फसल-दिलावर

कोटा 13 मार्च (वार्ता) राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार को रामगंजमंडी के जुल्मी में लगभग विलुप्त हो चुकी पाटली नदी के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया।
पांच करोड़ की लागत से पूर्ण होने वाले इस कार्य के तहत नदी की तलछट में जमे मलबे, कांच, पत्थर के टुकड़ों एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को निकाला जाएगा तथा इसकी चौड़ाई लगभग 40 मीटर में की जाएगी साथ ही इसके किनारों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। जिससे बाढ़ के पानी से आसपास के खेतों की फसल खराब नहीं होगी। नदी के किनारों पर उपयुक्त स्थान का चयन कर घाटों का निर्माण कराया जाएगा तथा कुछ स्थानों पर जल भराव के लिए बेड का निर्माण कराया जाएगा।
इस कार्य के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा निविदा जारी कर कार्यादेश भी जारी कर दिए गए है। यह पूरी परियोजना दो चरणों में पूरी होगी। प्रथम चरण के बाद विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी के 21 गांव की 4380.00 हेक्टेयर भूमि को लिफ्ट द्वारा सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। दूसरे चरण के पूरा होने पर रामगंजमंडी के 19 गांव की 2670 हेक्टेयर भूमि को लिफ्ट द्वारा सींचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्रकार कुल 40 गांव को इस परियोजना से सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा।
श्री दिलावर ने बताया कि पाटली नदी क्षेत्र की ताकली नदी से भी बड़ी है। पाटली नदी सीमावर्ती राज्य मध्यप्रदेश के जिले मंदसौर के ग्राम नीमपुर के पास पहाड़ी से निकलती है और सुकेत कस्बे के पास आहू नदी में मिल जाती है। पाटली नदी इस पूरी यात्रा में लगभग 37.40 किलोमीटर का सफर तय करती है।
पाटली नदी की अनदेखी होने, इसमें आसपास की खदानों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों के डालने से नदी का प्राकृतिक बहाव अवरुद्ध हुआ है। जिससे आसपास के खेतों में बाढ़ के पानी से फसल खराब हो जाती है। जिससे नदी अपना मूल स्वरूप खो चुकी है। स्थानीय विधायक एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के प्रयासों से पाटली नदी को मूल स्वरूप में लाने के लिए मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा में पांच करोड रुपए स्वीकृत किए हैं।
जोरा
वार्ता
More News

शिक्षक राष्ट्र निर्माण के शिल्पकार और भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक-देवनानी

05 Sep 2026 | 8:49 AM

जयपुर, 05 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी बताते हुए कहा है कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने वाला मार्गदर्शक भी होता है।.

see more..

जयपुर जिले की 19 पंचायत समितियों में प्रशासक नियुक्त

04 Sep 2026 | 11:03 PM

जयपुर, 04 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में जयपुर जिले की 19 पंचायत समितियों में प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। .

see more..

बागडे ने श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर आलोक पथ पर चलने का किया आह्वान

04 Sep 2026 | 11:00 PM

जयपुर, 04 सितंबर (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर आलोक पथ पर चलने का आह्वान किया हैं। .

see more..

गुप्ता ने श्रीनिवास से की मुलाकात

04 Sep 2026 | 10:58 PM

जयपुर, 04 सितंबर (वार्ता) राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से शुक्रवार को यहां मुलाकात की।
श्री गुप्ता ने शासन सचिवालय में श्री श्रीनिवास से यह मुलाकात की और इस दौरान भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर चर्चा हुई। साथ ही एसीबी से संबंधित उन लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई, जिनमें अभियोजन स्वीकृति राज्य सरकार के स्तर पर लंबित है।
जोरा.अभय
वार्ता.

see more..

हनुमानगढ़ जिले में मतदान केंद्रों की अंतिम सूची जारी

04 Sep 2026 | 10:27 PM

हनुमानगढ़, 04 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले की आठों नगरीय निकायों में मतदान केंद्रों की अंतिम सूची शुक्रवार को प्रकाशित कर दी गयी। .

see more..