Wednesday, Mar 11 2026 | Time 09:10 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


भजनलाल शुक्रवार को जनता के संग खेलेंगे होली

जयपुर 13 मार्च (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रंगों के पर्व होली के अवसर पर शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर जनता के साथ होली खेलेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास (सीएमआर) पर रंगोत्सव का आयोजन किया जायेगा। जिसके लिए आम लोगों के लिए मुख्यमंत्री निवास के दरवाजे खुले रहेंगे और मुख्यमंत्री 14 मार्च को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक राजकीय आवास आठ सिविल लाईन में जनता के साथ होली होली खेलेंगे। मुख्यमंत्री हर्बल गुलाल से होली खेलेंगे।
होली पर आमजन के लिए सीएमआर के दरवाजे खुले रहेंगे और मुख्यमंत्री ने ने धुलंडी पर आमजन को सीएमआर में होली खेलने के लिए आमंत्रित किया हैं।
जोरा
वार्ता
More News

विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला

11 Mar 2026 | 12:09 AM

भीलवाड़ा, 10 मार्च (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतका की पहचान काली पत्नी सावर भील (25) निवासी ईरास के रूप में हुई है। राहगीरों एवं ग्रामीणों ने पेड़ पर महिला का शव लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद शव रायला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सं सुनील सैनी
वार्ता.

see more..

भजनलाल ने देवनानी की दो पुस्तकों का किया विमोचन

11 Mar 2026 | 12:06 AM

जयपुर, 10 मार्च (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मंगलवार रात यहां विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा राजस्थान विधानसभा में किये गये नवाचारों पर आधारित पुस्तक संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष नवाचारों के दो वर्ष और सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि के नवीन संस्करण कृति का विमोचन किया। .

see more..

सफाई कर्मचारी की बेटी की शादी में पुलिसकर्मियों ने भरा एक लाख 61 हजार का 'मायरा'

11 Mar 2026 | 12:06 AM

कोटपूतली-बहरोड़, 10 मार्च (वार्ता) अक्सर सख्त और अनुशासित नजर आने वाली खाकी के पीछे एक बेहद संवेदनशील और मानवीय हृदय भी धड़कता है, इसकी एक जीवंत मिसाल राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर पुलिस थाने में देखने को मिली। .

see more..

किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी को बीस वर्ष का कठोर कारावास

11 Mar 2026 | 12:05 AM

हनुमानगढ़, 10 मार्च (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ के यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम मामलों के न्यायालय ने किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को मंगलवार का दोँषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
विशेष न्यायाधीश ने अभियुक्त रणजीत उर्फ राजू को किशोरी से दुष्कर्म करने का दोषी मानते हुए उसे पर 65 हजार रुपये का जुर्माना भी किया।
मामले के अनुसार पीलीबंगा थाना क्षेत्र में मार्च 2021 में अभियुक्त रणजीत ने किशाेरी से दुष्कर्म किया।
सं सुनील सैनी
वार्ता.

see more..

पिता की हत्या करने के दोषी को आजीवन कारावास

10 Mar 2026 | 10:19 PM

हनुमानगढ़, 10 मार्च (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ की एक अदालत ने अपने ही पिता की हत्या करने के आरोपी को मंगलवार को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश तनवीर चौधरी ने अभियुक्त सतपाल सिंह उर्फ सत्तू को उसके पिता की हत्या का दोषी मानते हुए उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी किया।
मामले के अनुसार पीलीबंगा थाना क्षेत्र में 11 जून 2020 को अभियुक्त सतपाल ने शराब के लिये पैसे नहीं देने पर अपने पिता के सिर पर ईंट मार दी जिससे उनकी मौत हो गयी।
सं सुनील अशोक
वार्ता.

see more..