Thursday, Jan 15 2026 | Time 02:50 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 70 करोड़ 37 लाख का जुर्माना

जयपुर, 22 मार्च (वार्ता) राजस्थान में खान विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ नागौर में एक साथ अलग-अलग स्थानों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खननकर्ताओं पर 70 करोड़ 37 लाख का जुर्माना लगाने के साथ ही संबंधित थानों में तीन प्राथमिकियां दर्ज कराई हैं।
खान विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर खान निदेशक दीपक तंवर ने मुख्यालय उदयपुर से अधिकारियों के अलग अलग दलों का गठन करके संबंधित स्थानों पर एक साथ कार्रवाई के लिए भेजा। दल सदस्यों को भी कार्रवाई स्थल की पूर्व में जानकारी नहीं दी गई।
सूत्रों ने बताया कि एक दल ने नागौर जिले में श्री राम केमिकल्स के लाईमस्टोन की जांच करने पर अवैध रूप से तीन लाख 32 हजार 177 टन खनिज का निर्गमन पाया जाने पर यहां 48 करोड़ 16 लाख की रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार भावण्डा के समीप एक अवैध खनन पिट में करीब 19 हजार 900 टन खनिज चूना पत्थर का अवैध खनन करके निर्गमित किया हुआ पाया गया। यहां 14.48 करोड रूपए का जुर्माना लगाया गया। अवैध खननकर्त्ता रामकिशोर दोतड एवं खातेदार रामजीवन के विरूद्व भावण्डा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी।
सूत्रों के अनुसार, खान विभाग के एक अन्य दल द्वारा गंगवाना क्षेत्र में एक चूने के भट्टा शिवम लाईम प्रोडक्ट प्रो. सुमेर सिंह उदावत के भट्टा क्षेत्र में 16 हजार 632 टन खनन पट्टा क्षेत्र से बाहर अवैध खनन किया पाया गया। यहां दो करोड़ 41 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। एक अन्य खनन पट्टा में भी करीब 24 हजार 884 टन अवैध खनन पाये जाने पर तीन करोड़ 61 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
एक अन्य कार्रवाई में जांच दल द्वारा टाडावास में मैसर्स धीरज केमिकल स्टोन में अवैध खनिज चुनाई पत्थर करीब तीन हजार 120 टन पाया जाने पर 11 लाख 12 हजार रुपये का जुर्माना और इनके द्वारा 42 हजार 613 टन अवैध खनन पाये जाने पर एक करोड़ 49 लाख रुपए की शास्ती आरोपित की गई।
सुनील.अभय
वार्ता
More News

मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

14 Jan 2026 | 10:41 PM

बारां, 14 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में बारां के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को मादक पदार्थ बेचने वाले संगठित गिरोह के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। .

see more..

दिया कुमारी की मौजूदगी में पतंग उत्सव के दूसरे चरण में हुई भव्य आतिशबाजी

14 Jan 2026 | 10:41 PM

जयपुर 14 जनवरी (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित पंतग उत्सव के दूसरे चरण में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की मौजूदगी में भव्य आतिशबाजी से गुलाबी नगर का परकोटा आतिशबाजी की रंगीन रौशनी में नहा गया। .

see more..

भजनलाल आर्मी डे परेड में होंगे शामिल

14 Jan 2026 | 10:06 PM

जयपुर, 14 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 78वें सेना दिवस के अवसर पर जयपुर में जगतपुरा के महल रोड पर गुरुवार को होने वाली 'सेना दिवस परेड' में शामिल होंगे।
श्री शर्मा सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले 'शौर्य संध्या' कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
उल्लेखनीय है कि 78वें सेना दिवस पर आयोजित होने वाली सेना दिवस परेड में भारतीय सेना द्वारा अत्याधुनिक हथियारों और रक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।
जोरा अशोक
वार्ता.

see more..

जयपुर में गुरुवार को होगा ऐतिहासिक 78वीं सेना दिवस परेड का भव्य आयोजन

14 Jan 2026 | 10:01 PM

जयपुर 14 जनवरी (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार को 78वींसेना दिवस परेड का भव्य आयोजन होगा जहां अनुशासन, सटीकता और सैन्य वैभव के अद्भुत संगम के साथ सैन्य उत्कृष्टता, गौरवशाली परंपराओं और राष्ट्रीय गौरव का भव्य एवं भावनात्मक प्रदर्शन देखने को मिलेगा।.

see more..

मोदी सरकार के लिए सैनिक बोझ नहीं, राष्ट्र की अनमोल पूंजी-शेखावत

14 Jan 2026 | 9:57 PM

जोधपुर, 14 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मोदी सरकार के लिए सैनिक बोझ नहीं, बल्कि राष्ट्र की अनमोल पूंजी बताते हुए कहा है कि राष्ट्र केवल सीमाओं या संविधान से नहीं, बल्कि उस राष्ट्रीय चेतना से बनता है, जिसे एक सैनिक अपने हृदय में धारण करता है। .

see more..