Saturday, Jan 17 2026 | Time 22:29 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


अलवर में मिनी सचिवालय में तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

अलवर, 15 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में अलवर के मिनी सचिवालय में मंगलवार को विस्फोटक आरडीएक्स रखने की धमकी मिलने पर करीब आठ घंटे चले चले तलाशी अभियान के बाद कुछ संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
जयपुर से आये बम निरोधक दस्ते के दल ने करीब तीन घंटे जांच की। स्थानीय दल ने करीब लगातार आठ घंटे तलाशी ली, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला, इसके बाद प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर बीना महावर ने बताया कि जांच में कुछ नहीं मिला है। जयपुर से आई बम निरोधक दल ने पूरे भवन की बारीकी से जांच की है। ऊपर छत पर जाकर भी गहनता से जांच की गयी, लेकिन कुछ नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि धमकी का जो मेल आया था, वह तमिलनाडु के वाई के गोपाल स्वामी नाम से था, जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह ने बताया कि यह हॉटमेल से जारी किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) को सूचना दे दी गई है, वह भी अपने स्तर पर इस मामले की जांच करेगी। मेल कहां से आया है। किस उपकरण से आया है। उन्होंने कहा कि इस मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि आज तड़के तीन बजकर 42 मिनट पर जिला कलेक्टर आरती शुक्ला के आधिकारिक मेल पर मिनी सचिवालय को 12 घंटे में विस्फोटक से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल आया था। इस पर मिनी सचिवालय भवन में कर्मचारियों का प्रवेश रोक दिया गया और तलाशी अभियान चलाया गया।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

केबल के बंडल गिरने से मजदूर की मौत

17 Jan 2026 | 10:22 PM

भरतपुर, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर में मेडिकल कॉलेज के पास एक निर्माण कम्पनी के ठेकेदार के बाड़े में शनिवार को क्रेन ऑपरेटर की लापरवाही से हाइवा में लोड करते समय तार के बंडल के क्रेन से निकल कर मजदूर के ऊपर जा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि बीके चौधरी नाम के ठेकेदार के बाड़े में मजदूर मनीष (35) को उसके साथी कन्हैया के मना करने पर भी जेसीबी ऑपरेटर ने उसे हाइवा में चढ़ने और केबल को दोनों तरफ से पकड़ने के लिए मजबूर किया। इसी बीच अचानक क्रेन से केबल का बंडल निकल गया जिसके नीचे मनीष दब गया। .

see more..

राष्ट्रमंडल देशों के चालीस देशों के संसदीय प्रतिनिधिमंडल के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

17 Jan 2026 | 10:18 PM

जयपुर, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय प्रतिनिधिमंडल के लिए शनिवार को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। .

see more..

जी राम जी के नाम पर मजदूरों के पेट पर लात मार रही केंद्र सरकार- इंदौरा

17 Jan 2026 | 9:53 PM

हनुमानगढ़, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस सांसद कुलदीप इंदौरा ने कहा है कि 'जी-राम जी' के नाम पर केंंद्र सरकार मजदूरों के पेट पर लात मार रही है। .

see more..

अंजुमन सदर चुनाव, मन्नू पठान बने अध्यक्ष

17 Jan 2026 | 9:52 PM

बारां, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में बांरा के अंजुमन सदर पद के लिये हुए चुनाव में मोहम्मद शाहिद उर्फ मन्नू पठान ने स्पष्ट बहुमत के साथ जीत दर्ज करते हुए अंजुमन की कमान अपने हाथों में ले ली है।.

see more..

पंच गौरव कार्यक्रम के तहत महिलाओं को मिला उद्यमिता का प्रशिक्षण

17 Jan 2026 | 9:52 PM

कोटा, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में कोटा में उद्यान विभाग द्वारा राजीविका की महिलाओं के लिए पंच गौरव कार्यक्रम के तहत 'एक जिला, एक उपज धनिया' को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र, बोरखेड़ा, में शनिवार को एक दिवसीय उद्यमिता विकास महिला प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। .

see more..