Friday, Jan 23 2026 | Time 03:35 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


किरोड़ी लाल मीणा से वार्ता के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया

भरतपुर, 21 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में सवाई माधोपुर के हिंगोनी में अवैध बजरी खनन कर ले जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत से गुस्साए ग्रामीणों द्वारा रविवार शाम से श्यामपुरा चकेरी मोड़ पर शव सड़क पर रखकर लगाया गया धरना कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा की मध्यस्थता के बाद सोमवार को देर शाम समाप्त कर दिया गया।
शनिवार रात अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार हिंगोनी निवासी ऋषिकेश मीणा एवं उसकी पुत्री प्रिया घायल हो गए थे। रविवार को उपचार के दौरान ऋषिकेश की जयपुर में मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार शाम सड़क पर शव रखकर कुंडेरा-श्यामपुरा सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया और जमकर प्रदर्शन किया। रविवार शाम को शुरू हुआ धरना पूरी रात चलने के साथ सोमवार अपरान्ह तक जारी रहा।
धरना प्रदर्शन की जानकारी पर कृषि मंत्री ने सोमवार को धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों का पक्ष सुना। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कई मांगों पर सहमति बनी। कृषि मंत्री ने 15 लाख रुपए खुद की ओर से मृतक के परिवार को देने, मृतक की पत्नी को ओलवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा पर नौकरी, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पालनहार योजना में पीड़ित परिवार का नाम जोड़ने, जिला परिषद द्वारा अपना काम अपना खेत योजना द्वारा तीन लाख रुपए स्वीकृत करने आदि घोषणाओं के बाद परिजन एवं उपस्थित लोग शव के अंतिम संस्कार को सहमत हुए। जिसके बाद ऋषिकेश मीणा का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया।
सं सुनील.अभय
वार्ता
More News

भीलवाड़ा में लापता व्यक्ति का शव मिला

22 Jan 2026 | 11:40 PM

भीलवाड़ा, 22 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मंगरोप थाना क्षेत्र में कुम्हारिया गांव में गुरुवार को तेरह दिन से लापता एक व्यक्ति का शव उसके खेत में पेड़ से लटका मिला। .

see more..

भीलवाड़ा में विद्यार्थियों के पथ संचलन में अनुशासन का नजारा

22 Jan 2026 | 11:36 PM

भीलवाड़ा, 22 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को विद्या भारती द्वारा आयोजित विराट पथ संचलन में सैकड़ों विद्यार्थियों ने शहर को अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। .

see more..

भजनलाल ने किसानों को 17 करोड़ की राशि का किया हस्तांतरण

22 Jan 2026 | 11:33 PM

बारां, 22 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को सिरोही जिले से मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत बारां जिले के किसानों को पांचवी किस्त की राशि का हस्तांतरण किया। कार्यक्रम का जिला मुख्यालय, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर लाइव प्रसारण किया गया। .

see more..

चित्तौड़गढ़ में नशे की फैक्ट्री संचालकों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित

22 Jan 2026 | 11:29 PM

चित्तौड़गढ़, 22 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना क्षेत्र में पकड़ी गई नशे की फैक्ट्री संचालित करने के मामले में वांछित तीन आरोपियों पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने गुरुवार को बताया कि गत 17 जनवरी को जीवा नायकों का खेड़ा से पकड़े गये एमडीएमए पाउडर के मामले में फरार आरोपियों जगदीश बंजारा, राहुल बंजारा और अशोक बंजारा की गिरफ्तारी के लिये गुरुवार को आदेश जारी करके 10-10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
सं सुनील.अभय
वार्ता.

see more..

अभियोजन स्वीकृति, 17-ए, अनिवार्य सेवानिवृत्ति एवं विभागीय जांच के 24 प्रकरण किए निस्तारित

22 Jan 2026 | 11:18 PM

जयपुर, 22 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अभियोजन स्वीकृति, 17-ए, अनिवार्य सेवानिवृत्ति एवं विभागीय जांच के 24 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए दोषी कार्मिकों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की है। .

see more..