Saturday, May 16 2026 | Time 05:16 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


राजसमंद:कॉपर वायर चोरी मामले में दो गिरफ्तार

राजसमंद 22 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में राजसमंद जिले के आमेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने मार्बल गैंगसा से कॉपर वायर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में मार्बल गैंगसा से कॉपर वायर चोरी होने की वारदात की शिकायत पर पुलिस ने आमेट थाना प्रभारी ओमसिंह चुण्डावत के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने इस मामले में लक्ष्मणसिंह एवं आजाद मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी लक्ष्मणसिंह ने करीब पांच लाख रूपये मूल्य के सामान की चोरी करना स्वीकार किया है।
पुलिस ने दोनो आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पुछताछ में अन्य वारदात खुलने की संभावना है।
रामसिंह.संजय
वार्ता
More News

पैट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

16 May 2026 | 12:05 AM

बारां, 15 मई (वार्ता) राजस्थान के बारां में पैट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के विरोध में शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित चार मूर्ति चौराहे पर जिला महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। .

see more..

किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास

16 May 2026 | 12:04 AM

हनुमानगढ़, 15 मई (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ के यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम मामलों की विशेष अदालत (संख्या-01) ने एक किशोरी का अपहरण करके उससे दुष्कर्म करने के आरोपी को शुक्रवार को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
विशेष न्यायाधीश ने अभियुक्त ऋषि उर्फ हरीश को किशोरी से दुष्कर्म करने का दोषी मानते हुए उस पर कुल एक लाख 32 हजार रुपये का जुर्माना भी किया। मामले के अनुसार हनुमानगढ़ टाऊन थाना क्षेत्र में मार्च 2021 में अभियुक्त ऋषि किशोरी का अपहरण करके ले गया और उससे दुष्कर्म किया।
सं सुनील , जांगिड़
वार्ता.

see more..

पोस्त और अफीम के दो तस्करों को 20 वर्ष और एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा

16 May 2026 | 12:03 AM

हनुमानगढ़, 15 मई (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ के मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम मामलों की विशेष अदालत ने पोस्त और अफीम की तस्करी के दो आरोपियों को शुक्रवार को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष और एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। .

see more..

कोटा के एमबीएस अस्पताल में दो मरीजों की मौत के बाद बवाल

16 May 2026 | 12:01 AM

कोटा, 15 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा में सबसे बड़े सरकारी चिकित्सा संस्थानों में शामिल एमबीएस अस्पताल में शुक्रवार को दो मरीजों की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा कर दिया। .

see more..

पचास लाख की नकदी लूटने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

15 May 2026 | 10:45 PM

चित्तौड़गढ़, 15 मई (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने पिछले महीने बस से उतारकर एक यात्री से पचास लाख रुपये की नकदी लूटने के आरोप में तीन बदमाशों को गिरफ्तार करके नकदी बरामद की है।.

see more..